फोटो-
01- एनएसएस शिविर में स्वयं सेवक नशा मुक्त उत्तराखंड का संकल्प लेते हुए।
प्रकाश कपरूवाण
जोशीमठ। एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर मे नशा मुक्त व संस्कार युक्त उत्तराख्ंाड बनाने का संकल्प लिया गया।
यहाॅ राजकीय इण्टर कालेज जोशीमठ मे एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य डा0राजकिशोर’’सुनिल’ ने किया। इस दौरान स्वयं सेवियों द्वारा नगर के वार्डो मे स्वच्छता अभियान के साथ नशा मुक्त उत्तराखंड व संस्कार युक्त उत्तराख्ंाड बनाने के लिए लोगो को जागरूक किया। स्वयं सेवियो द्वारा यह जागरण अभियान सप्ताह भर तक चलेगा।
एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी एमएस पाल ने सात दिवसीय विशेष शिविर के दौरान किए जाने वाले कार्यो की विस्तार से जानकारी देते हुए एनएसएस के उदेश्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान स्वयं सेवियों को काविड-19 के नियमो की जानकारी देते हुए समाज मे कोविड-19से बचने के प्रति भी जागरूक किए जाने का आवहान किया।












