हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। पर्यटन नगरी ग्वालदम में स्थापित नशा मुक्ति केंद्र
में कई तरह की अनियमित पाईं गईं,जिस पर थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट ने आवश्यक कार्रवाई की बात कही है।
शनिवार को थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट के नेतृत्व में सीएचसी थराली के प्रतिनिधि डॉ.आशीष नौटियाल, डॉ.हेमचंद्र बिष्ट, थराली के सहायक समाज कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह बिमोली,ग्वालदम के उपनिरीक्षक मनोज बडर्थ्वाल आदि की टीम ने ग्वालदम स्थित समग्र ग्रामीण विकास समिति ग्वालदम में संचालित नशा मुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान समिति के मैनेजर बलवीर सिंह गाड़िया भी मौजूद रहें।निरीक्षण के दौरान बताया गया कि केंद्र का संचालन दिसम्बर 2025 से किया जा रहा है, निरीक्षण के दौरान केंद्र संचालक कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नही कर पाएं समिति द्वारा 15 सदस्यों का रजिस्ट्रेशन केंद्र पर दिखाया गया है, जिसमें नर्स, डॉक्टर, योग इंस्ट्रक्टर आदि की कोई भी वैध डिग्री नहीं पाई गई। डॉक्टर की डिग्री आंध्र प्रदेश में रजिस्ट्रर्ड है, जिसे एडिट करके मनोज भट्ट के नाम से दिखाया गया है। उक्त व्यक्ति द्वारा ग्वालदम में बिना मेडिकल स्टोर के रजिस्ट्रेशन कराए अवैध रूप से स्टोर चलाया जा रहा है। बताया कि इसके पास केवल डी फार्मा का डिप्लोमा है, जबकि मेडिकल चलाने हेतु रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया है, ना ही कोई स्टॉक मेंटेन किया गया है।नशा मुक्ति केंद्र नाम से संचालित केंद्र के ओपीडी कक्ष में आवश्यक उपकरण जैसे स्पेगनोमीटर सहित अन्य मशीनें खराब पाए गए जबकि अधिकांश दवाएं एक्सपायर पाई गई। इसके अतिरिक्त केंद्र का सीसीटीवी भी खराब पाया गया।इस पर एसडीएम ने रोष व्यक्त करते हुए केंद्र के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की बात कही।












