• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

नए दौर का गांधी आश्रम!

01/10/25
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
8
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

*नए दौर का गांधी आश्रम!*
डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
महात्मा गांधी द्वारा शुरू किया गया खादी आंदोलन सिर्फ कपड़ों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह आत्मनिर्भरता और स्वदेशी की पहचान बन गया. देश भर में 1920 के दशक से स्थापित गांधी आश्रम आज भी इस विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं, लेकिन नए दौर में उनका अंदाज़ काफी बदल गया है. उत्तराखंड के नैनीताल के बड़ा बाजार में स्थित गांधी आश्रम इसका जीवंत उदाहरण है. यहां आज खादी केवल सफेद कुर्ते या धोती तक सीमित नहीं रही, बल्कि फैशनेबल साड़ियां, डिजाइनर कुर्ते और स्टाइलिश परिधान भी मिल रहे हैं. आश्रम के व्यवस्थापक बताते हैं कि नैनीताल में गांधी आश्रम की शुरुआत आजादी के बाद 1960 में हुई थी. पहले यहां तीन शाखाएं थीं, लेकिन अब केवल एक ही शाखा सक्रिय है.गांधी आश्रम में आने वाले ग्राहकों को अब खादी के साथ ही मुनस्यारी का शॉल, थुलमा, चुटका, स्वेटर, पश्मीना, डिजाइनर सूती और रेशमी साड़ियां, गुजरात-बंगाल की पारंपरिक साड़ियां, बालुचुरी और पटोला जैसी खास साड़ियां भी मिल जाती हैं. युवाओं को आकर्षित करने के लिए खादी में आधुनिक डिजाइन और ट्रेंडी टच जोड़ा गया है. यही वजह है कि अब खादी केवल परंपरा नहीं, बल्कि फैशन का हिस्सा भी बन गई है.108 दिनों तक तगड़ा डिस्काउंट गांधी जयंती के अवसर पर आश्रम में खास ऑफर भी दिए जा रहे हैं. बताते हैं कि इस समय यहां मिलने वाले उत्पादों पर 25 प्रतिशत का डिस्काउंट चल रहा है, जो गांधी जयंती से शुरू होकर पूरे 108 कार्य दिवसों तक जारी रहेगा. सिर्फ परिधान ही नहीं, बल्कि हर्बल उत्पाद भी गांधी आश्रम की नई पहचान बनते जा रहे हैं. यहां प्राकृतिक साबुन, शैंपू, तेल, स्किन केयर और अन्य हर्बल उत्पादों की बड़ी रेंज उपलब्ध है. पूरी तरह से ऑर्गेनिक और नेचुरल होने के कारण ये उत्पाद न केवल सेहत के लिए सुरक्षित हैं बल्कि पर्यावरण के लिए भी अनुकूल हैं. समय के साथ गांधी आश्रम ने खुद को नए रंग-रूप में ढाल लिया है. यहां खादी अब सिर्फ परंपरा की निशानी नहीं, बल्कि फैशन, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता का संगम बन चुकी है. यही वजह है कि युवा पीढ़ी भी अब खादी और हर्बल उत्पादों की ओर आकर्षित हो रही है. आजादी की लड़ाई के दाैरान राष्टपिता महात्मा गांधी नैनीताल पहुंचे थे. जहां उन्हाेंने देश की आजादी के लिए कुमाऊं के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगाें में स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर जोश भरा था. महात्मा गांधी के नैनीताल दौरे के बाद उनके विचारों का यहां के लोगों में गहरा प्रभाव पड़ा था. साल 1929 और 1931 में महात्मा गांधी कुमाऊं की यात्रा पर आए और गांधी जी ने नैनीताल से लेकर बागेश्वर तक यात्रा कर पहाड़ के लोगों को आजादी की लड़ाई के लिये प्रेरित किया. वरिष्ठ पत्रकार बताते है कि आजादी की लड़ाई के दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को जब भी शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता ने घेरा, उन्होंने कुमाऊं की शांत वादियों का रूख किया. पहली बार कुमाऊं की धरती पर गांधी जी के कदम 14 जून को पड़े थे और 15 जून को नैनीताल को उनके इस्तकबाल का सौभाग्य मिला था. 11 जून 1929 को महात्मा गांधी अहमदाबाद से हल्द्वानी को रवाना हुए. 14 जून को हल्द्वानी पहुंचने के बाद उसी दिन महात्मा गांधी काठगोदाम-नैनीताल मार्ग पर स्थित ताकुला गांव पहुंचे. महात्मा गांधी को ताकुला गांव बेहद पसंद आया और उन्होंने यहां एक गांधी आश्रम की नींव रखी. 15 जून को महात्मा गांधी नैनीताल पहुंचे और यहां उन्होंने लोगों को आजादी की लड़ाई के लिये प्ररित किया. यह सिलसिला भवाली, रानीखेत, अल्मोड़ा और बागेश्वर तक जारी रहा. दूसरी बार महात्मा गांधी 1931 में पुनः कुमाऊं के दौरे पर पहुंचे और ताकुला स्थित गांधी आश्रम में कुछ दिन तक रहे. गांधी की कुमाऊं यात्रा ने यहां के लोगों को आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए नई चेतना दी. महात्मा गांधी की कुमाऊं यात्रा के बाद यहां के लोग आजादी की लड़ाई में बढ-चढ़ कर भाग लेने लगे. इतिहासकार बताते हैं कि साल 1929 में ताकुला का गांधी मंदिर की बुनियाद खुद महात्मा गांधी ने रखी थी. इतना ही नहीं महात्मा गांधी ने इसके बनने के बाद प्रवास भी किया था. यह गांधी जी का अपनी तरह का देश का इकलौता ऐसा स्थल है जहां गांधी मंदिर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की ऐसी यादें हैं, जिनसे युवा पीढ़ी प्रेरणा ले सकती है. दूसरी बार गांधी जी 1931 में दोबारा कुमाऊं के दौरे पर पहुंचे और ताकुला स्थित गांधी आश्रम में कुछ दिन तक रहे. गांधी जी की कुमाऊं यात्रा ने यहां के लोगों को आजादी की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जान फूंकी थी *लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं*

Share3SendTweet2
Previous Post

चैत्र नवरात्रि पर करें मां दुर्गा के इन मंदिरों के दर्शन

Next Post

क्रास कन्ट्री व हॉफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

Related Posts

उत्तराखंड

रक्षामंत्री से की रानीपोखरी में ईसीएचएस चिकित्सा केंद्र की स्थापना की मांग

February 6, 2026
37
उत्तराखंड

संविदा श्रमिकों के शोषण के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी

February 6, 2026
17
उत्तराखंड

हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में लिया भाग

February 6, 2026
21
उत्तराखंड

डोईवाला: नियामवाला में सरकारी रास्ते पर कब्जा, किसानों पर जमीन बेचने का दबाव

February 6, 2026
93
उत्तराखंड

भारत माता मंदिर परिसर में ब्रह्मलीन परम पूज्य गुरुदेव स्वामी सत्यमित्रानंद गिरि जी महाराज की समाधि मंदिर मूर्ति स्थापना की गई

February 6, 2026
10
उत्तराखंड

औली विंटर कार्निवल व नेशनल विंटर गेम्स आयोजित होंगे

February 6, 2026
6

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67641 shares
    Share 27056 Tweet 16910
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45771 shares
    Share 18308 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38042 shares
    Share 15217 Tweet 9511
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37432 shares
    Share 14973 Tweet 9358
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37316 shares
    Share 14926 Tweet 9329

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

रक्षामंत्री से की रानीपोखरी में ईसीएचएस चिकित्सा केंद्र की स्थापना की मांग

February 6, 2026

संविदा श्रमिकों के शोषण के विरोध में आंदोलन की चेतावनी दी

February 6, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.