• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का अंतिम छोर पर निवासरत व्यक्ति तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें:- सचिव दीपक कुमार

21/12/23
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
71
SHARES
89
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट:सत्यपाल नेगी

रूद्रप्रयाग। एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर पहुंचे उत्तराखंड शासन के कार्यक्रम क्रियान्वयन सचिव श्री दीपक कुमार ने एक स्थानीय होटल में जनपद में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को योजनाओं का सफलता पूर्वक संचालन करते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश में पर्यटन गतिविधियों का बढ़ावा देने एवं उद्यानीकरण के क्षेत्र में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए है।उन्होंने जनपद में पर्यटन गतिविधयों के अन्तर्गत ईको टूरिज्म,एडवेंचर टूरिज्म को बढाने,पैराग्लाइडिंग के लिए साइट सेलेक्शन करने और शादी विवाह के लिए त्रियुगीनारायण में वेडिंग डेस्टिनेशन्स तैयार करने पर जोर दिया।उद्यानीकरण क्षेत्र में किसानों को जड़ी बूटी की खेती का प्रशिक्षण देने की बात कही।सचिव ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से एनआरएलएम के तहत बेहतर कार्य कर रहे समूहों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए तथा समूहों को एक लाख से अधिक आय करने वाले समूह को लखपति दीदी योजना के लिए भी प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन व्यक्तियों के अभी तक आयुष्मान कार्ड तैयार नहीं किए गए हैं उसके लिए जिला पूर्ति विभाग द्वारा राशन कार्ड का डाटा तैयार कर उपलब्ध कराते हुए वंचित व्यक्तियों के कार्ड 15 जनवरी,2024 तक अनिवार्य रूप से बनाने के निर्देश दिए ताकि कोई भी व्यक्ति आयुष्मान योजना से वंचित न रहे।उन्होंने उद्यानीकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य कर रहे लाभार्थियों की सूची भी तैयार करने के निर्देश दिए गए।उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग एवं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को भू-धंसाव वाले क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए ताकि ऐसे क्षेत्रों के लिए जल्द से जल्द कार्ययोजना तैयार करते हुए उचित कार्यवाही की जा सके।जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति योजना से वंचित न रहे तथा जिन गांवों में कार्य किया जा रहा है उसे शीर्ष प्राथमिकता से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के निर्देशन में विकसित भारत संकल्प यात्रा का पूरे प्रदेश में आयोजन किया जा रहा है जिसके माध्यम से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनमानस तक उपलब्ध कराई जा रही है।मुख्यमंत्री के निर्देशन में मेरी योजना पुस्तक का प्रकाशन किया गया है जिसमें 55 विभागों की 400 योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है ताकि आम जनमानस को सरलता से सभी योजनाओं का लाभ उपलब्ध हो सके।सचिव ने कहा कि विभागों ने जो प्रस्ताव अपने मुख्यालय भेजे हैं और मुख्यालय से शासन को नही भेजे गए हैं,उनको तत्काल शासन को उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।सचिव ने कृषि और उद्यान विभाग को निर्देशित किया कि बंजर खेती को पुनर्जीवित करने के लिए मृदा परीक्षण करते हुए गैर परंपरागत फसलों का उत्पादन शुरू किया जाए।स्वयं सहायता समूहों का सर्वे कर उनकी आय का सही आंकलन किया जाए।कृषि,उद्यान,पशु एवं मत्स्य पालन योजनाओं से काश्तकारों को लाभान्वित किया जाए।पुलिस को साइबर अपराधों के प्रति शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराने और नशा मुक्ति के लिए मेडिकल स्टोरों पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। सचिव ने ग्राम पंचायतों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था व कूड़ा निस्तारण के लिए उचित प्रबंधन करने के भी निर्देश दिए।इस दौरान सचिव ने सभी विभागों को निर्देश दिए हैं कि जो भी निर्देश दिए गए हैं उसकी अनुपालन आख्या शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जनपद के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की और योजनाओं की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्यों की सराहना भी की।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने सचिव को जनपद में संचालित विकास कार्यों की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा,परियोजना निदेशक विमल कुमार,मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट,अधिशासी अभियंता एनएच निर्भय सिंह,पेयजल नवल कुमार,जल संस्थान अनीश पिल्लई,पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्धनी सुमन,अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सतेंद्र सैनी सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share28SendTweet18
Previous Post

खेल मंत्री रेखा आर्या ने खिलाड़ियो से नशे से दूर रहने की कि अपील,कहा नशा करता है सपनों को खत्म

Next Post

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे ने सेन्ट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में किया प्रतिभाग

Related Posts

उत्तराखंड

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली बना कुत्तों की ऐशगाह

June 17, 2026
71
उत्तराखंड

श्री केदारनाथ धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, मात्र चार दिनों में 124782 श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दिव्य दर्शन

April 25, 2026
20
उत्तराखंड

श्रद्धा, आस्था और दिव्यता की अद्भुत त्रिवेणी ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ के कपाट विधि-विधान के साथ खुले

April 22, 2026
14
उत्तराखंड

ग्रीन, प्लास्टिक मुक्त रहेगी श्री केदारनाथ धाम यात्रा: मुख्यमंत्री

April 16, 2026
15
उत्तराखंड

मुन्दोली राइडर्स क्लब ने प्रतिभाओं को निखारने का बीड़ा उठाया

March 26, 2026
17
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर

February 6, 2026
20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67734 shares
    Share 27094 Tweet 16934
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45790 shares
    Share 18316 Tweet 11448
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38076 shares
    Share 15230 Tweet 9519
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37455 shares
    Share 14982 Tweet 9364
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37375 shares
    Share 14950 Tweet 9344

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

फ्लाइंग कार बनाने वाले रवि टमटा से मिले सीएम धामी, स्टार्टअप को सरकारी मदद के निर्देश

September 2, 2026

नेपाल आपदा से उत्तराखंड में ग्लेशियर झील समेत नदियों पर लगेंगे अर्ली वार्निंग सिस्टम

September 2, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.