• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने रूद्रप्रयाग में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि निर्माणाधीन कार्यों को गुणवता के साथ फरवरी माह तक पूरा करे

16/01/24
in रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
171
SHARES
214
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रिपोर्ट:सत्यपाल नेगी

रूद्रप्रयाग। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने मंगलवार को जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली।उन्होंने विभागवार प्रगति समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनसे संबंधित योजनाओं को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय अवधि व गुणवत्ता के साथ विकास कार्य पूर्ण करते हुए योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक के दौरान गढ़वाल सांसद ने सड़क निर्माणदायी संस्था पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग सहित जल जीवन मिशन,प्रधानमंत्री आवास योजना,समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य,बाल विकास, कृषि, एनआरएलएम आदि विभागों की विभागवार समीक्षा की।उन्होंने सड़क निर्माणदायी संस्था के अधिकारियों को निर्माणाधीन सड़कों एवं पुलों के कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।उन्होंने अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग को निर्देश दिए हैं कि नरकोटा व पपड़ासू के समीप बन रहे पुलों का कार्य धीमी गति से कार्य को तेजी से करने के निर्देश देते हुए कहा कि यदि संबंधित एजेंसी एवं ठेेकेदार द्वारा तत्परता से कार्य नहीं किया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए।इस अवसर पर उन्होंने अधिशासी अभियंता पेयजल निगम को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत द्वितीय फेज के कार्यों की प्रगति समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता जल निगम व जल संस्थान को निर्देश दिए हैं कि द्वितीय फेज में जो भी गावं आच्छादित नहीं हुए हैं।उन गांवों को पेयजल से आच्छादित करना सुनिश्चित करे तथा पाइप लाइनों को ठीक तरह से अंडर ग्राउंड करने के निर्देश दिए।महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा के दौरान 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराते हुए कार्य करने वाले व्यक्तियों का समय से भुगतान करने के निर्देश दिए। सर्व शिक्षा अभियान की समीक्षा के दौरान उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को दिए जा रहे मिड डे मील में भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए तथा सभी विद्यालयों में किचेन गार्डन में भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कृषि एवं उद्यानीकरण के क्षेत्र में मोटे अनाज एवं लोकल प्रोडक्ट पर विशेष ध्यान देते हुए इसे बढ़ाने पर जोर दिया जाए।बैठक में सांसद द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि उनके माध्यम से जो भी जन कल्याणकारी योजनाओं का कार्य प्रगति पर है उन योजनाओं का कार्य माह फरवरी, 2024 तक गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध हो सके। उन्होंने यह भी कि जो भी योजनाएं पूर्ण की जा रही हैं उन योजनाओं की जानकारी सभी जन प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ताकि सभी जनप्रतिनिधियों को यह मालूम रहे कि उनके क्षेत्र में किस विभाग की योजना का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देशों की प्रगति पर गढ़वाल सांसद द्वारा संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ आम जनमानस को उपलब्ध कराए जाने की दिशा में बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहने पर  उन्होंने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की सराहना की।उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है तथा जनपद को एक माॅडल जनपद बनाने के लिए सभी अधिकारियों को बेहतर ढंग से कार्य करने की आवश्यकता है।रेल परियोजना द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रेल परियोजना के कार्य से जो भी ग्रामीण प्रभावित हुए हैं उनको तत्काल मुआवजा उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।जनपद आगमन पर जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने गढ़वाल सांसद का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।साथ हीउन्होंने गढ़वाल सांसद को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैठक के दौरान उनके द्वारा जो भी दिशा-निर्देश दिए गए हैं उनका संबंधित विभागीय अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने पीपीटी के माध्यम से गढ़वाल सांसद को जनपद में संचालित हो रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही पूर्व में दिए गए निर्देशों की प्रगति से अवगत कराते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना,मनरेगा के तहत मानव सृजन दिवस,निर्धारित समूह गठन लक्ष्य,समाज कल्याण विभाग द्वारा वितरित होने वाली पेंशन,स्वजल के अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन,शिक्षा,स्वास्थ्य व बाल विकास आदि विभागीय योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह,जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान,परियोजना निदेशक विमल कुमार,जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार,पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत,मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ.एचसीएस मार्तोलिया,मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रवेंद्र कुमार बिष्ट,मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट,जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्र सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी-कर्मचारी व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share68SendTweet43
Previous Post

डोईवाला : आर्यनगर में घर-घर जाकर अक्षत वितरण किया

Next Post

एसडीएम ने किया वेस्ट निस्तारण स्थल का निरीक्षण

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों में रुद्रप्रयाग विकास की नई रफ्तार पर

February 6, 2026
11
उत्तराखंड

“जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत गुप्तकाशी में लगा बहुउद्देशीय शिविर

January 17, 2026
14
उत्तराखंड

लोकपर्व इगास पर रुद्रप्रयाग के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

November 1, 2025
16
उत्तराखंड

बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली पहुंची ओंकारेश्वर मंदिर, जयकारों से गूंज उठी केदारघाटी

October 25, 2025
14
उत्तराखंड

कपाट बंद होने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री केदारनाथ धाम पहुंचे

October 23, 2025
16
उत्तराखंड

पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ 23 अक्टूबर को बंद होंगे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट

October 22, 2025
32

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67665 shares
    Share 27066 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38048 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37437 shares
    Share 14975 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37325 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उत्तराखंड में हाथी सुरक्षा दीवार बनाने पर फंसा पेंच

March 23, 2026

यमुनोत्री हाईवे पर भक्तों का बढ़ेगा जोखिम

March 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.