• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

उत्तराखंड हिमालय के वाद्य यंत्र ‘ढोल, कलावंत और संस्कृति’ के बगैर यहाँ का लोक और सामाजिक जीवन अधूरा है

18/01/24
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
225
SHARES
281
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

देहरादून। दून पुस्तकालय एवं शोध केंद्र के तत्वावधान में उत्तराखण्ड हिमालय के वाद्य यंत्र ‘ढोल, कलावंत और संस्कृति’ पर एक कार्यक्रम किया गया। इसकी प्रस्तुति संस्कृति कर्मी डाॅ. नंद किशोर हटवाल द्वारा दी गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ढोल उत्तराखण्ड हिमालय का लोकवाद्य है। यहाँ के ग्राम्य जीवन में ढोल की जड़े़ं गहरी समायी हैं। यह उत्तराखण्ड का सर्वाधिक लोकप्रिय वाद्ययंत्र है। इसके बगैर यहाँ का लोक और सामाजिक जीवन अधूरा है। यहाँ के लोकजीवन की खुशियों और हर्षोल्लास के केन्द्र में ढोल है। बिना ढोल के कोई भी समारोह ‘सुन्नपट्ट’ लगता है। ढोल है तो छोटे आयोजन बहुत बड़े हो जाते हैं। ढोल को उत्तराखण्ड हिमालय के लोक में देववाद्य, मांगलिक वाद्य, शगुन वाद्य, द्यो बाजणु भी कहा जाता है। संगीत की भाषा में इसे अवनद्ध वाद्य, चर्मवाद्य, खाल वाद्य, ताल वाद्य या थाप वाद्य भी कह सकते हैं।

उन्होंने पावर प्वांइट के माध्यम से आगे बताया कि उत्तराखण्ड के लोकवाद्यों में ढोल सर्वाधिक जरूरी, महत्वपूर्ण, सुलभ और उपलब्ध वाद्य है। यहाँ ढोल सर्वत्र है। शायद ही कोई गाँव हो जहाँ ढोल न गूंजता हो। शायद ही कोई उत्तराखण्ड हिमालय का निवासी हो जिसने ढोल की अनुगूंज न सुनी हो। गाँवों के खलिहानों, खेतों, मंदिरों, पूजा, कथा, भागवत् जलजात्रा, आस्था-विश्वास, धार्मिक-सामाजिक परम्पराओं, मान्यताओं, जन्म-मृत्यु, रीति-नीति आदि कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जहाँ ढोल का प्रयोग न किया जाता हो। ढोल की भूमिका सिर्फ नृत्य या ताल वाद्य के रूप में ही नहीं होती, ढोल लोकदेवताओं की पूजा-अनुष्ठान का अहम् हिस्सा होता है। नृत्य, नृत्योत्सव, यथा-बगड्वाल, पाण्डव, छोलिया, पौंणा, मंडाण, चक्रव्यूह, रम्माण, तांदी और जागरों की प्रस्तुति में ताल वाद्य के रूप में ढोल का ही प्रयोग होता है। सोलह संस्कार यथा-जन्म, नामकरण, अन्नप्राशन, चूड़ाकर्म, जनेऊ, शादी, मृत्यु, शवयात्रा के कर्मकाण्डों में ढोल गहराई से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि यहाँ ढोल बजाने पर प्रतिबंध का मतलब है अपशकुन या मातम का समय। इसे अबाजा कहा जाता है। यहाँ बाजे का मतलब ढोल-दमाऊं ही होता है। तेरहवीं के दिन ढोल वादकों को बुला कर अबाजे को तोड़ने की भी परम्परा है। हर महीने की संक्रांति का शुभारम्भ ढोल से होता है। किसी प्रियजन, अतिथि, वी.आई.पी., नेता-मंत्री का मन से स्वागत और अतिशय सम्मान प्रकट करना हो तो ढोल बजाया जाता है। उन्होंने उत्तराखण्डी लोकसंगीत और निस्पादक लोक कलाओं में ढोल की महत्ता को बताते हुए कहा कि ढोल उत्तराखण्ड में चेतना, जागृति और आन्दोलनो का वाद्य भी रहा है। इस संदर्भ में उन्होंने उत्तराखण्ड के आन्दोलन में ढोल वादकों की भूमिका की भी चर्चा की। उन्होंने लोकसाहित्य में ढोल तथा ढोल सागर की भी चर्चा करते हुए लोकमंचों से आधुनिक मंचों और माध्यमों तक पहुंचने तक की ढोल की यात्रा को विस्तार से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के संचालक करते हुए बिज्जू नेगी ने कहा कि ढोल की कला के संरक्षण तथा संवर्द्धन को लेकर हमको कोई ठोस रणनीति बनानी होगी तथा ढोल को रोजगार से जोड़ना होगा। उन्होने कहा कि ढोल वादकों की सम्यस्याओं पर भी विचार किया जाना जितना जरूरी है उनता ही लोगों के बीच सामाजिक न्याय के प्रति चेतना और जागरूकता जरूरी है।

दून पुस्तककालय के सलाहकार प्रो.बी के जोशी ने कहा कि ढोल पर्वतीय समाज का प्रमुख परम्परागत वाद्य यंत्र है। ढोल सागर पर अभी भी बहुत कुछ बुनियादी कार्य किये जाने की जरूरत है ताकि इस कला का इतिहास विकास पर गहन जानकारी प्राप्त होने के साथ ही इन्हें बजाने वाले कलाकारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके। उन्होंने कहा कि कला को रोजगार से जोड़ा जाय तो उसके जीवित रहने की संभावना बढ़ जाती है। प्रोग्राम एसोसिएट चन्द्रशेखर तिवारी ने भी उत्तराखण्ड हिमालय की ढोल वादन परम्परा को एक सांस्कृतिक धरोहर को अनमोल निधि बताते हुए यहां के कलावन्तों को भी राज्य सरकार द्वारा प्रश्रय दिए जाने की बात कही। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध लोक कलाकार श्री प्रेम हिंदवाल और श्री जगमोहन का शाॅल ओढ़ा कर सम्मान भी किया गया। सोनिया गैरोला ने प्रेम हिंदवाल के सम्मान पत्र का वाचन किया तथा दून घाटी के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी सतीश धौलाखण्डी व अन्य साथियों ने प्रेम हिन्दवालऔर जगमोहन के सम्मान में ढोल वादन प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर लोक कलाकार प्रेम हिंदवाल ने कहा कि वे किशोरावस्था से ढोल वादन का कार्य कर रहे हैं तथा उन्होंने अपने गांव से लेकर राष्ट्रीय मंचों पर इस कला का प्रदर्शन किया है। उन्होंने अपनी मुश्किलों और संघर्षों के बारे में भी बताया। उन्होंने अपने सम्मान के लिए दून लाइब्रेरी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि आज इस कला के माध्यम से उनको मान-सम्मान भी मिल रहा है और यह उनकी आय का जरिया भी है।

व्याख्यान के बाद ढोल पर एक चर्चा भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान डॉ.योगेश धस्माना, बीना बेंजवाल, निकोलस हॉफलैण्ड, सुंदर बिष्ट, रमाकांत बेंजवाल, जितेंद्र नौटियाल सहित अनेक संस्कृति कर्मी,लोक कलाकार, लेखक,साहित्यकार, युवा पाठक, छात्र उपस्थित थे। कार्यक्रम में हिमवाल सोसायटी की महासचिव दीपिका डिमरी ने भी कलाकार जनों आभार ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम का संचालन बिजू नेगी ने किया।

Share90SendTweet56
Previous Post

दुखद:मंदिर समिति पूर्व ओएसडी एलएन सती के निधन पर जताया शोक

Next Post

सड़क सुरक्षा जागरूकता पखवाड़े के अंतर्गत रोड़ सेफ्टी प्रोग्राम में चालक एवं परिचालकों को किया जागरूक

Related Posts

उत्तराखंड

खंडूड़ी दीवान महासभा के स्थापना दिवस पर मेधावी छात्रों, महिलाओं एवं संरक्षक मंडल का किया गया सम्मान

June 28, 2026
21
उत्तराखंड

₹2 करोड़ 37 लाख की लागत से निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन पुल का किया उद्घाटन

June 28, 2026
15
उत्तराखंड

शेरकी गांव में महिलाओं को मिला प्लास्टिक प्रबंधन व स्वरोजगार का प्रशिक्षण

June 28, 2026
66
उत्तराखंड

पांच दिवसीय कसार फेस्टिवल में देवाल विकासखंड के अनन्त नंदा फाउंडेशन के खिलाड़ियों का दबदबा

June 28, 2026
40
उत्तराखंड

डोईवाला : नया गांव क्षेत्र में श्रमदान के साथ चला स्वच्छता एवं झाड़ी कटान अभियान

June 28, 2026
10
उत्तराखंड

डोईवाला: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुनी ‘मन की बात’

June 28, 2026
34

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67707 shares
    Share 27083 Tweet 16927
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45784 shares
    Share 18314 Tweet 11446
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38062 shares
    Share 15225 Tweet 9516
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37450 shares
    Share 14980 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

खंडूड़ी दीवान महासभा के स्थापना दिवस पर मेधावी छात्रों, महिलाओं एवं संरक्षक मंडल का किया गया सम्मान

June 28, 2026

₹2 करोड़ 37 लाख की लागत से निर्मित 30 मीटर स्पान डबल लेन पुल का किया उद्घाटन

June 28, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.