• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

डोईवाला : समाजसेवी स्व मांगेराम अग्रवाल की 21वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

28/07/24
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
77
SHARES
96
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। प्रसिद्ध समाज सेवी स्व मांगेराम अग्रवाल की 21वीं पुण्यतिथि पर केंद्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, स्वामी दयानंद आश्रम के अध्यक्ष परम पूज्य स्वामी साक्षात्कृर्तानंद सरस्वती महाराज, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक डॉ शैलेंद्र, मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग कुसुम कंडवाल द्वारा उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर संयुक्त रूप से श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस मौके पर प्रसिद्ध समाजसेवी स्व. मांगेराम अग्रवाल को स्मरण कर उनकी याद में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा के लिए योग एवं नाड़ी वैद्य के क्षेत्र में डॉ लक्ष्मी नारायण जोशी, योग एवं नाड़ी वैद्य क्षेत्र में डॉ निशि भट्ट, सामाजिक क्षेत्र के लिए विक्रम सिंह पुंडीर, शिक्षा के क्षेत्र के लिए डॉ अंजली वर्मा, सर्वाधिक 133 बार रक्तदान करने के क्षेत्र में राजेंद्र बिष्ट, स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए डॉ प्रनीति दास, आत्मनिर्भर एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में ममता ममगाई, निशुल्क कोचिंग सेंटर चलाने के लिए विशाल भट्ट, स्वच्छ भारत अभियान के क्षेत्र के लिए अक्षय त्रिवेदी, खेलकूद के क्षेत्र के लिए सरदार हरविंद्र सिंह, उत्तराखंड इंटर बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर के मेधावी छात्र हरिश्चंद्र बिजल्वाण, हरज्ञान चंद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में हाई स्कूल में विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने पर अमित बिष्ट, इंटर मीडिएट में विद्यालय में प्रथम स्थान पाने पर अमर सिंह को केंद्रीय मंत्री ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। रविवार को डोईवाला के वेडिंग पॉइंट में स्व हरज्ञान चंद अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डोईवाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा ने कहा कि स्व मांगेराम अग्रवाल दिव्य विभूती राष्ट्रभक्त थे, जो भारत माता की साधना में अनवरत लगे रहे। शिक्षा में भारतीय संस्कृति और संस्कार भी मिलने चाहिए। इस हेतु डोईवाला में मांगेराम जी ने पिता स्व हरज्ञान चन्द अग्रवाल की स्मृति में आपने विद्यालय के लिए अपनी भूमि दान देकर उसपर कक्षो का निर्माण करवाया। केवल डोईवाला में ही नहीं अपितु भानियावाला, थानों, भोगपुर, बुल्लावाला व दूधली में भी सरस्वती शिशु मंदिरों की स्थापना करवाई। आज यही विद्यालय हाई स्कूल व इंटर कालेज के स्वरूप ले चुके हैं। मंत्री टम्टा ने कहा कि जिन सिद्धान्तों को लेकर मांगेराम जी ने अपना जीवकोपार्जन किया, उसी सिद्धान्तों को उनके बच्चें आगे बढ़ा रहे है। तीनों ही सुपुत्र सामाजिके कार्यो में सदैव अग्रसर रहते है। उनके पुत्र आज डॉ प्रेमचंद अग्रवाल कैबिनेट मंत्री के रूप में आज प्रदेश हित में कई सराहनीय कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्व. मांगे राम जी समरस्ता के प्रत्यक्ष ऐसे उदाहरण हैं जो कहते थे इस धरा पर कोई ऊंच- नहीं सब इंसान बराबर हैं। जाति के आधार पर कोई भेद-भाव या छुआछूत नहीं होनी चाहिए। वो हमेशा होली- दीवाली जैसे पर्व बस्ती में जाकर बस्ती के बन्धुओं के साथ मनाते थे। उन्होंने अपने रहते हुए सभी बच्चों को संघ का परिशिक्षण करवाया। वो हमेशा कहते थे शाखा हमारे जीवन का आधार है। यही जीवन का मूलमंत्र है। श्री टम्टा जी ने कहा कि स्व. मांगेराम जी सच्चे निष्ठावान समर्पित स्वयंसेवक थे। संघ की इच्छा को हो आदेश स्वीकार कर जीवन में धारण किया। वो हर वर्ष संघ वर्ग के लिए एक माह का समय चाहे परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल हो वर्ग की व्यावस्था रहते थे। शाखा है तो सब कुछ सम्भव है शाखा हमारी संस्कारों की निर्माण शाला है। जीवनपर्यन्त वो इसी पथ के अनुगामी रहे। इस मौके पर परम पूज्य स्वमी साक्षात्कृर्तानंद सरस्वती जी महाराज ने कहा कि स्वर्गीय मांगेराम जी विद्यालय के लिए जमीन ना देते तो आज निर्धन बच्चे शिक्षा ना ले पाते। कहा कि वास्तव में मांगे राम जी ने एक मंदिर की स्थापना की। ऐसे शिक्षा के मंदिर आज पूरे देश भर में खुलने चाहिए। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने का आवाहन किया। साथ ही विद्यालय के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। प्रान्त प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉक्टर शैलेंद्र ने कहा कि हरियाणा के छोटे से गांव में स्व. मांगेराम जी का जन्म हुआ। यहीं से कार्य एवं पढ़ाई की दृष्टि से डोईवाला में आगमन हुआ। बाल्यकाल में ही संघ से जुड़ गए। यहीं से राष्ट्र निर्माण के पथ पर चल पड़े। कहा कि जीवन में साक्षात संघ को उतारने वाले स्व मांगेराम जी निरन्तर संघ कार्य के लिए डोईवाला के क्षेत्र के गांवों में शाखा लगाने लगे। पूरे क्षेत्र में संघ की पहचान मांगेराम जी बन गए। चाहे आपातकाल के काल हो, रामजन्म भूमि का आंदोलन हो, गो आंदोलन हो, सभी मे सक्रिय भाग ही नहीं लिया। अपितु समाज को जोड़ने का काम किया। उन्होंने आदर्श गांव बनाने के लिए प्रेरित किया कहा कि है कि ऐसा गांव स्थापित करें, जहां जैविक खेती, समरसता, जाती-पाती ना हो। जहां के बच्चे संस्कारित हो, उनमें देश प्रेम का भाव हो, पर्यावरण की समझ रखते हों, ऐसे गांव की आज जरूरत है। वित्त व संसदीय कार्यमंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि वर्ष 1989 में सम्पूर्ण देश में संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार की जन्मशताब्दी का वर्ष था। संघ योजना के अंतर्गत अनेक सेवा कार्यो को प्रारंभ करने की योजना बनी। डोईवाला में भी ऐसी बस्ती बने जो भूमिहीन हों, वंचित समाज से हों आर्थिक स्तिथि दयनीय हों उनको इस बस्ती में बसाया जाए। स्व० मांगेराम जी के अथक प्रयास से डा. हेडगेवार जी के नाम से केशव बस्ती बसाई गई। जिसमें स्कूल, सड़क, खेड़ा, संस्कार केंद्र का निर्माण आपके द्वारा करवाया गया। इस मौके पर स्व. मांगेराम जी की धर्मपत्नी धर्मों देवी, सुपुत्र ईश्वर चंद, सुपौत्र अभिषेक, पीयूष, अर्श, गगन नारंग, स्व. हरज्ञान चंद अग्रवाल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डोईवाला के संयोजक रोशन लाल, अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल, प्रधानाचार्य महेश चंद गुप्ता, जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा कविता शाह, करण बोहरा, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, सुरेंद्र कुमार, दिनेश पयाल, शिवानी भट्ट, जिला महामंत्री राजेन्द्र तड़ियाल, उषा जोशी, शिव कुमार गौतम, राजू नरसिम्हा, मानवेन्द्र कण्डारी, दिनेश सती, संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, शम्भू पासवान, राजेश दिवाकर, राजपाल ठाकुर, रूपेश गुप्ता, देवदत्त शर्मा, समा पंवार, सोनी रावत, मानवेन्द्र कंडारी, विजेंद्र मोंगा, वीके बिष्ट सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Share31SendTweet19
Previous Post

डोईवाला : झबरावाला में हाथियों का आतंक जारी, कई बीघा गन्ने की फसल को किया नष्ट

Next Post

भाजपा सरकार करती है अंतिम पंक्ति मे खड़े व्यक्ति का भी सम्मान : टम्टा

Related Posts

उत्तराखंड

यूजेवीएनएल की 72 मेगावाट त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली अंतिम वन स्वीकृति

October 30, 2026
3
उत्तराखंड

डोईवाला चीनी मिल में बॉयलर पूजन के बाद प्रज्वलित की अग्नि

October 30, 2026
2
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री ने जारी की पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, मुख्यमंत्री ने देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

October 30, 2026
2
उत्तराखंड

उत्तराखंड विधानसभा की पांच वर्षीय अवधि में बैठकें घटकर 45 दिन रह गईं

October 30, 2026
3
उत्तराखंड

बदरीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर मारवाड़ी के पास क्रैश, राहत बचाव जारी

October 30, 2026
6
उत्तराखंड

बदरीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए चला हेलीकॉप्टर क्रेश, छह लोग थे सवार, ढूंढखोज जारी

October 30, 2026
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67759 shares
    Share 27104 Tweet 16940
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38082 shares
    Share 15233 Tweet 9521
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37462 shares
    Share 14985 Tweet 9366
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37387 shares
    Share 14955 Tweet 9347

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

यूजेवीएनएल की 72 मेगावाट त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना को मिली अंतिम वन स्वीकृति

October 30, 2026

डोईवाला चीनी मिल में बॉयलर पूजन के बाद प्रज्वलित की अग्नि

October 30, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.