• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

पांच दिवसीय गढ़वाल मंडल भ्रमण पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

चमोली में आपदा प्रबंधन की लेंगे बैठक, आपदाग्रस्त क्षेत्रों का भी करेंगे दौरा

05/08/24
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
94
SHARES
117
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।

देहरादून। कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत आगामी 05 से 09 अगस्त 2024 तक गढ़वाल मंडल के भ्रमण पर रहेंगे। पांच दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम की शुरूआत वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर से करेंगे। इस दौरान वह थलीसैंण, कुठखाल, गुलियारी, चाकीसैंण, पैठाणी, चौंरीखाल व खिर्सू में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों प्रतिभाग कर करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा वह चमोली जनपद में प्रभारी मंत्री के तौर पर जिला कार्य योजना की वार्षिक बैठक में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही वह आपदा प्रबंधन बैठक लेकर आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत व बचाव कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके साथ ही वह विभिन्न स्थानों पर आयोजित वृक्षारोपण एवं स्वागत सम्मान समारोह में भी शिरकत करेंगे। श्रीनगर में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ० रावत नवनियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे। सूबे के कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत आगामी 5 अगस्त से गढ़वाल मंडल के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। डॉ० रावत ने बताया कि गढ़वाल भ्रमण की शुरूआत वह अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर से करेंगे। जहां वह सोमवार को थलीसैण ब्लॉक में बीडीसी की बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत वह ब्लॉक परिसर में चाहरदीवारी, आवासीय भवन का लोकार्पण व विकासखंड मुख्यालय के स्वागत द्वार का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वह सहकारिता विभाग की कृषक कल्याण योजना के लाभार्थियों को चैक वितरित करेंगे। इसके उपरांत वह आपदाग्रस्त क्षेत्र चौथान तथा वनभूमि से प्रभावित मोटरमार्गों के संबंध में अलग-अलग बैठक लेंगे। जिसमें जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय प्रशासन सहित संबंधित विभागों के समस्त अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही वह थलीसैंण इंटर कॉलेज व स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वृक्षारोपण एवं उद्यमिता विकास कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर वह इंटर कॉलेज थलीसैंण के नव स्वीकृत भवन का शिलान्यास भी करेंगे। मंगलवार को डॉ० रावत अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सलौन में जूनियर हाईस्कूल के भवन, कुठखाल में इंटर कॉलेज कुठखाल, प्राथमिक विद्यालय कुचोली के नव स्वीकृत भवन, इंटर कॉलेज रिस्ती के कम्प्यूटर कक्ष तथा चंगीन-कुठखाल से दूंणी मोटरमार्ग का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा वह कृषक कल्याण योजना के तहत निःशुल्क ब्याज ऋण के चैक लाभार्थियों को वितरित कर वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इसके उपरांत डॉ० रावत गुलियारी में राजकीय इंटर कॉलेज के भवन, भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान प्रयोगशाला का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह नौगांव-ईडा में प्राथमिक विद्यालय व पंचायत भवन तथा चाकीसैण में प्राथमिक विद्यालय के भवन का शिलान्यास करेंगे साथ ही वह सभी विद्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। डॉ० रावत बुधवार को पैठाणी में राजकीय इंटर कॉलेज के नवस्वीकृत भवन जबकि चौंरीखाल में इंटर कॉलेज का नव स्वीकृत भवन, चोपड़ा-नलाई से उकांलखिल मोटरमार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास तथा बूंखाल-चौंरीखाल में निर्मित पार्किंग का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत राजकीय इंटर कॉलेज चोपड़ा में गमडू-मथिगांव से उलांण गांव मोटरमार्ग का शिलान्यास करेंगे साथ ही नौगांव में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद डॉ० रावत खिर्सू ब्लॉक मुख्यालय में भारत रत्न भीमराव अम्बेडकर की मूर्ति का अनवारण करेंगे साथ ही ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली सड़क के इंटरलॉकिंग टायल्स के निर्माण कार्य तथा आवासीय भवनों के निर्माण कार्यों का भी शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर वह पंडित दीन दयाल उपाध्याय कृषक कल्याण योजना के अंतर्गत लाभार्थियों निःशुल्क ब्याज ऋण योजना के चैक भी वितरित करेंगे। गुरूवार को डॉ० धन सिंह रावत चमोली जनपद मुख्यालय गोपेश्वर में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के तहत श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के गोपेश्वर परिसर में नवनिर्मित ऑडियोटोरियम का लोकार्पण करेंगे। जबकि जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में वह क्रिटिकल केयर यूनिट ब्लॉक का शिलान्यास करेंगे। इसके उपरांत वह बतौर प्रभारी मंत्री जिला कार्य योजना की वार्षिक बैठक में प्रतिभाग करेंगे। इसके अलावा वह जनपद में आपदा प्रबंधन की बैठक लेंगे साथ ही आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण भी करेंगे। इसके बाद वह कर्णप्रयाग ब्लॉक सभागार तथा डायट रूद्रप्रयाग में राजकीय शिक्षक संघ द्वारा आयोजित स्वागत सम्मान समारोह में प्रतिभाग करेंगे। जबकि शुक्रवार को डॉ० रावत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज श्रीनगर में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नव नियुक्त सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

Share38SendTweet24
Previous Post

सेना के प्रयासों से घायल,बुजुर्ग एव दिव्यांगों के लिए ट्रॉली से शुरू हुआ रेस्क्यू

Next Post

कांग्रेस पार्टी की छल यात्रा से आक्रोशित हुए बाबा केदार,निर्दोष हजारों श्रद्धालुओ को झेलनी पड़ी परेशानी – महावीर सिंह पंवार

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: उपद्रवियों के खिलाफ जल्द हो कठोर कानूनी कार्रवाई

March 19, 2026
11
उत्तराखंड

डोईवाला: पालिका के 150 सफाई कर्मियों को पीपीई किट वितरित

March 19, 2026
9
उत्तराखंड

डोईवाला में 20 मार्च को होगा ‘विकसित भारत युवा संसद’

March 19, 2026
6
उत्तराखंड

कार्यशाला: समयबद्ध कार्य और सक्रियता पर दिया जोर’

March 19, 2026
5
उत्तराखंड

डोईवाला : युवाओं को फिटनेस का संदेश देगी बीएसएफ मैराथन

March 19, 2026
46
उत्तराखंड

श्री बदरीनाथ धाम में संचालित मास्टर प्लान के कार्य अब अंतिम चरण में

March 18, 2026
12

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67663 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38048 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: उपद्रवियों के खिलाफ जल्द हो कठोर कानूनी कार्रवाई

March 19, 2026

डोईवाला: पालिका के 150 सफाई कर्मियों को पीपीई किट वितरित

March 19, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.