• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

देहरादून सिटीजन फोरम भी महिला सुरक्षा के मुद्दे और एकजुटता के संदेश के साथ सड़कों पर उतरा

गांधी पार्क के बाहर किये गये प्रदर्शन में कई शहरवासियों और संगठनों ने हिस्सा लिया

31/08/24
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
73
SHARES
91
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

ब्यूरो रिपोर्ट देहरादून। देहरादून में सतत विकास और पर्यावरण के विभिन्न मुद्दों पर काम करने वाले संगठन देहरादून सिटीजन फोरम (डीसीएफ) ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर एकजुटता के साथ समर्थन देने का फैसला किया है। इस कड़ी में  डीसीएफ के बैनल तले शनिवार को शहर में सैंकड़ों शहर वासियों और दर्जनों संगठनों की और से गांधी पार्क के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव उत्तराखंड सरकार को डीसीएफ के 12 बिंदुओं पर महिला सुरक्षा आधारित मांग पत्र देने के बाबत जानकारी दी गयी।  देहरादून सिटीजन फोरम ने महिला सुरक्षा को लेकर गांधीपार्क के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया था। इस प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए विभिन्न संगठनों को भी आमंत्रित किया गया था। शाम को सैंकड़ों शहर वासियों और विभिन्न संगठनों के लोग गांधी पार्क के बाहर एकत्रित हुए और महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी आईएसबीटी देहरादून में नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार, रुद्रप्रयाग में नर्स की हत्या और कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर की रेप के बाद हत्या और अंकिता भंडारी जैसे मामलों का विरोध कर रहे थे। इस मौके पर वक्ताओं ने महिलाओं को सुरक्षा न दिये जाने पर चिंता जताई और सरकार से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। वक्ताओं का कहना था कि अपराधियों को गिरफ्तार कर लेना तो ठीक है, लेकिन सवाल यह है कि महिलाओं के साथ इस तरह की घटनाएं क्यों हो रही हैं, आईएसबीटी जैसे सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित क्यों नहीं की जाती। प्रदर्शन के दौरान मांग पत्र के 12 बिंदुओं की जानकारी साझा की गई । मांग पत्र में कहा गया कि भारत का संविधान हर नागरिक को आजादी की बात करता है और यह आजादी महिलाओं के लिए भी है। देश के विकास में महिलाएं भी बराबर की भागीदार रही हैं, ऐसे में महिलाओं की सुरक्षा से समझौता किसी भी हालत में संभव नहीं है। इसलिए महिलाओं सहित सभी नागरिकों के लिए भयमुक्त वातावरण बनाने की जरूरत है। मांग पात्र में उत्तराखंड और कोलकाता की घटनाओं में शीघ्र न्याय दिलाने के साथ ही अंकिता भंडारी के मामले में भी देाषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की बात की गई है। इसके साथ ही बलात्कार के मामलों में त्वरित सुनवाई, मिडिल स्कूल स्तर से जागरूकता सत्र, सरकारी एजेंसियों और पुलिस कर्मियों के लिए लिंग संवेदनशीलता कार्यशालायें, देहरादून में रात में पुलिस गस्त बढ़ाने, सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के लिए स्वच्छ और सुरक्षित शौचालय बनाने, सीसीटीवी टेक्नोलॉजी का इस्तमाल, सड़कों मैं रोशनी, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, इन मामलों में नागरिक संगठनों का सहयोग लेने, देहरादून में बढ़ती गुंडागर्दी और बेहिसाब तौर से शराब की दुकानों और पब कल्चर पर रोक लगाने जैसी मांगें की गई हैं। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता और भूतपूर्व बैंक यूनियन नेता जगमोहन मेहंदीरत्ता ने किया। रामिंद्री मनद्रियाल, आशा डोभाल, सरगम मेहरा, जया सिंह, कमला पंत, रंजोना बनर्जी, लोकेश ओहरी, प्रदीप कुकरेती, आशीष गर्ग, ब्रिगेडियर केजी बहल, नवीन सदाना आदि ने महिला सुरक्षा संबधी विचार रखे। आसरा की छात्राओं ने नाटक प्रस्तुत किया। अतुल शर्मा और त्रिलोचन भट्ट ने जनगीत और सुषमा वर्मा ने कविता के माध्यम से महिलाध सुरक्षा पर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। अनूप नौटियाल ने मांगपत्र पढ़कर सुनाया। प्रदर्शन में धाद, महिला मंच, सिटीजन्स फॉर ग्रीन दून, फ्रेंड्स ऑफ दून, एको ग्रुप, मैड, एसडीसी फाउंडेशन, बीन थेइर दून दैट आदि संस्थाओं ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन में मुख्य रूप से डीसीएफ के कई सदस्य, अनूप नौटियाल, लोकेश ओहरी, अनीश लाल, जया सिंह, आशीष गर्ग, डॉ. अतुल शर्मा, रामलाल भट्ट, और कई युवा, स्कूल और कॉलेज की छात्राएं मौजूद थे।

Share29SendTweet18
Previous Post

स्थानीय स्तर पर स्किल के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन को मिला सिल्वर अवॉर्ड

Next Post

पृथ्वी बहादुरों की होती है, आत्मा में ताकत रखने वालों की होती है, आलसी और अक्षम लोगों की नहीं: उपराष्ट्रपति

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, मिली मंजूरी महाबगढ़ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

August 4, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

August 4, 2026
18
उत्तराखंड

डोईवाला: सौंग नदी का अस्थायी सिंचाई बांध टूटा, 15 हजार से अधिक किसान प्रभावित

August 4, 2026
63
उत्तराखंड

ई-कचरे को रोज़गार के बेहतर अवसरों में बदलने पर ज़ोर

August 4, 2026
9
उत्तराखंड

स्वर्गीय सोबन सिंह जीना कुशल वक्ता, कूटनीतिज्ञ के अलावा पर्वतीय विकास के पैरोकार भी रहे

August 4, 2026
6
उत्तराखंड

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन

August 4, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67716 shares
    Share 27086 Tweet 16929
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45786 shares
    Share 18314 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38072 shares
    Share 15229 Tweet 9518
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37453 shares
    Share 14981 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, मिली मंजूरी महाबगढ़ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

August 4, 2026

डोईवाला: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

August 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.