• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली बैठक।

यात्रा मार्ग पर संचालित कार्यो को प्राथमिकता पर पूर्ण करने के दिए निर्देश।

19/02/24
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
85
SHARES
106
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

चमोली। जनपद में आगामी मई माह से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सोमवार को समस्त विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर संचालित सभी निर्माण एवं मरम्मत कार्यो को यात्रा से पहले प्राथमिकता पर पूर्ण किया जाए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग पर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं और सुविधाएं सुनिश्चित की जाए।यात्रा शुरू होने से पहले बिजली-पानी की आपूर्ति सुचारु की जाए। जिलाधिकारी ने एचआईडीसीएल, बीआरओ तथा लोनिवि के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में यात्रा मार्ग एवं वैकल्पिक मार्गो पर संचालित निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करें। भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में ट्रीटमेंट, मलवा निस्तारण  के साथ सड़क डामरीकरण का कार्य किया जाए। एसडीएम, पुलिस एवं परिवहन अधिकारी यात्रा मार्ग का संयुक्त निरीक्षण करते हुए संवेदनशील स्थलों को ठीक कराना सुनिश्चित करें। यात्रा मार्ग पर शौचालयों की मरम्मत के साथ सफाई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाए। कही पर अतिरिक्त शौचालय बनाने की आवश्यकता हो, तो तत्काल इसका काम शुरू किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जहां पर सड़क बंद होने की संभावना रहती है उसके दोनों तरफ यात्रियों के भोजन हेतु पर्याप्त मात्रा में ड्राइ राशन एवं फूड पैकेट का भंडारण किया जाए। ताकि श्रद्वालुओं को सुलभता से भोजन की व्यवस्था की जा सके। जिलाधिकारी ने बद्रीनाथ नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी निर्देशित किया कि बद्रीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए मंदिर आने जाने वाले क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग का निर्माण किया जाए। जल संस्थान को मास्टर प्लान निर्माण कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त सीवर लाइन की मरम्मत और स्वच्छ पेयजल हेतु पर्याप्त संख्या में वाटर एटीएम लगाने के निर्देश दिए। बद्रीनाथ तथा हेमकुण्ड यात्रा मार्ग के सभी स्टैण्ड पोस्ट, टीटीएसपी, पीटीएसपी को सुचारू करने तथा प्रमुख स्थानों पर वाटर एटीएम की व्यवस्था करने को कहा। हेमकुंड यात्रा मार्ग पर घोड़ो के लिए गरम पानी की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को बद्रीनाथ में विद्युत पोलों की शिफ्टिंग कार्य पूरा करने को कहा।जिलाधिकारी ने कहा कि श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए ट्रैफिक मैनेजमेंट, नए पार्किंग स्थलों के चयन, आवास एवं यात्रियों की सुविधा के लिए साइनेज के साथ संचार व्यवस्था को सुदृढ किया जाए। यात्री पंजीकरण, टोकन काउंटर, इको शुक्ल के लिए पाण्डुकेश्वर में व्यवस्था की जाए। बद्रीनाथ तथा हेमकुंड यात्रा मार्ग पर बेसिक मेडिकल उपकरणों सहित चिकित्सकों की तैनाती हेतु सीएमओ को अभी से प्लान तैयार करने को कहा। पंजीकृत वाहनों की फिटनेस तथा ग्रीन कार्ड निर्गत किए जाने हेतु परिवहन विभाग को विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।नगर निकायों को यात्रा पढाव एवं यात्रा मार्गो पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन एवं सफाई व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। पर्यटन एवं सुलभ इंटरनेशनल को यात्रा मार्ग पर शौचालयों की मरम्मत, निर्माण के साथ ही विद्युत व पानी की आपूर्ति एवं धर्मशाला, आश्रम, होटलों में मूल्य निर्धारण के साथ रेट लिस्ट चस्पा कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पूर्ति अधिकारी, बाटमाप, फूड सेफ्टी एवं राजस्व अधिकारी को यात्रा से पहले संयुक्त निरीक्षण करते हुए खाद्य सामग्री की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, बीकेटीसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी योगेन्द्र सिंह, एसडीएम आरके पांडेय, एसडीएम चन्द्रशेखर बशिष्ट, सीओ पुलिस प्रदीप शाह, एसीएमओ डॉ एमएस खाती सहित सड़क, विद्युत, पेयजल, नगर निकाय आदि विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share34SendTweet21
Previous Post

नुक्कड़ नाटकों से ग्रामीणों को मतदान के लिए किया जा रहा जागरुक

Next Post

डोईवाला : आवारा पशुओं के आतंक से किसानों को मिली राहत

Related Posts

उत्तराखंड

उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल पलियाल को मिला Governor Excellence Award-2026

October 9, 2026
47
उत्तराखंड

उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

October 8, 2026
11
उत्तराखंड

उत्तराखंड में पर्यटन ही नहीं पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र का संरक्षण भी ज़रूरी

October 8, 2026
6
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में कथित वसूली के आरोपों पर यात्रियों का हंगामा

October 8, 2026
12
उत्तराखंड

पहाड़ की कृषि आर्थिकी को संवार सकता है ओगल

October 8, 2026
7
उत्तराखंड

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने गुरुवार को श्री बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन एवं पूजा-अर्चना की

October 8, 2026
10

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67751 shares
    Share 27100 Tweet 16938
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38079 shares
    Share 15232 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37459 shares
    Share 14984 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उप प्रभागीय वनाधिकारी साधु लाल पलियाल को मिला Governor Excellence Award-2026

October 9, 2026

उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार : मुख्यमंत्री

October 8, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.