डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नमो युवा चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अंकित बिजल्वान ने कहा कि हर बूथ को जितने में यूथ की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में 400 प्लस सीटे जीतकर केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार इस बार हैट्रिक लगाएगी। युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर युवा को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र नेगी ने कहा कि आज देश का युवा ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है और प्रत्येक युवा से संपर्क का लक्ष्य लेकर संगठन काम कर रहा है। कार्यक्रम में संदीप शर्मा, मनीष क्षेत्री, विनित राजपूत, तुषार नेगी, हेमन्त नेगी, अंकित लोधी, शशांक कुमार, अरुण भिडोला आदि मौजूद रहे।












