डोईवाला (प्रियांशु सक्सेना)। केशवपुरी निवासी मंजू देवी ने डोईवाला कोतवाली ने तहरीर दी। उन्होंने बताया की 25 फरवरी को रात 8 बजे उनका पुत्र दीपक अपने घर के पास आग जलाकर आग ताप रहा था तभी कुछ लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने बताया की सचिन, रिंकी, दीपक व शान्ति द्वारा रंजीश रखते हुए उनके बेटे दीपक को जान से मारने के लिए धातक हथियार से हमला किया। साथ ही हमलावरों उनके उनके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने बताया की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।












