रिपोर्ट – सत्यपाल नेगी/रूद्रप्रयाग
रूद्रप्रयाग: लोकसभा सामान्य निर्वाचन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने जनपद मे बने चुनाव कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कर कन्ट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके उपरान्त उनके द्वारा खांकरा पहुंचकर बैरियर पर ड्यूटीरत कार्मिकों की चेकिंग व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। चुनाव की महत्ता के दृष्टिगत बैरियर पर आने जाने वाले वाहनों की सघन चैकिंग किये जाने के निर्देश दिए गए।












