• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

यात्रा के सुव्यवस्थित व सुचारू संचालन के लिए निरंतर मुस्तैद रहकर काम करने के निर्देश

26/05/24
in उत्तराखंड
Reading Time: 1min read
38
SHARES
48
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री क्षेत्र की यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को तीर्थयात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का सर्वोच्च ध्यान रखते हुए यात्रा के सुव्यवस्थित व सुचारू संचालन के लिए निरंतर मुस्तैद रहकर काम करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर घोड़े-खच्चर तथा डंडी के संचालन के लिए रोटेशन एवं प्रीपेड व्यवस्था सख्ती से लागू किए जाने की भी हिदायत देते हुए कहा है कि यात्रा प्रबंधन तथा तीर्थयात्रियों तक सूचनाओं के प्रसारण हेतु जानकीचट्टी से लेकर यमुनोत्री धाम तक इंटीग्रेटेड ध्वनि प्रसारण की व्यस्था की जाएगी। जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट यमुनोत्री धाम व इसके यात्रा मार्गों व पड़ावों पर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण तथा समीक्षा करने के लिए गत दिन से यमुनोत्री क्षेत्र के भ्रमण पर हैं। अपने भ्रमण के दूसरे दिन आज जिलाधिकारी ने रानाचट्टी, हनुमानचट्टी एवं जानकीचट्टी क्षेत्र में यात्रा व्यवस्थाओं की मौके पर जाकर पड़ताल की। हनुमानचट्टी में जिलाधिकारी ने जिला पंचायत एवं जल संस्थान के अधिकारियों की बैठक लेकर यात्रा से जुड़े इंतजामों को चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने घोड़े-खच्चरों व डंडी के संचालन के लिए तय की गई रोटेशन व्यवस्था व प्रीपेड व्यवस्था का पूरी तरह से अनुपालन किए जाने की हिदायत देते हुए कहा कि यमुनोत्री धाम की यात्रा के संचालन में जिला पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका है लिहाजा जिला पंचायत को यात्रा प्रबंधों की बेहतर एसओपी बनाकर यह सुनिश्चित करना होगा कि पैदल मार्ग पर कोई अव्यवस्था उत्पन्न न हो और तीर्थयात्री सुगमता पूर्वक मंदिर के दर्शन कर सकें। जिलाधिकारी ने कहा कि घोड़ा-खच्चर यमुनोत्री पैदल मार्ग पर यात्रा का प्रमुख माध्यम होने के साथ ही स्थानीय लोगों की आजीविका का भी साधन है। लिहाजा घोड़ों के पड़ाव, उपचार एवं संचालन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देकर युक्तिसंगत रोटेशन व्यवस्था के अनुसार सभी घोड़ा संचालकों को आय अर्जित का अवसर दिया जाय। जिलाधिकारी ने जानकीचट्टी में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण कर आस-पास के क्षेत्रों से नियमित रूप से प्लांट पर कूड़ा लाकर निस्तारित करने और इस प्लांट को पूरी क्षमता के साथ संचालन करने के निर्देश दिए। घोड़ा-खच्चर प्रीपेड काउंटर का निरीक्षण करते हेतु जिलाधिकारी ने जिला पंचायत को यह सुनिश्चित करने को कहा कि कि प्रीपेड व रोटेशन की व्यवस्था पारदर्शी और गड़बड़ी रहित हा, इसके लिए इस केन्द्र के साथ की अन्य प्रमुख जगहों पर दरों व रोटेशन की जानकारी देने वाले डिस्प्ले बोर्ड की स्थापना करने के साथ ही प्रीपेड काउंटर पर सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित किए जांय। जिलाधिकारी ने घोड़ा-खच्चर जांच केन्द्र का मुआयना करते हुए कहा कि किसी भी दशा में बीमार व चोटिल घोड़े-खच्चरों को यात्रा के लिए प्रयोग न होने दिया जाय। उन्होंने पैदल मार्ग पर घोड़ों के लिए गीजर की व्यवस्था की नियमित निगरानी किए जान सहित यमुनोत्री में घोड़ा पड़ाव को अधिक व्यवस्थित किए जाने की भी हिदायत दी। जिलाधिकारी ने प्रीपेड काउंटर से लगी भूमि को घोड़ों के संचालन हेतु समतल व सुव्यस्थित किए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए जरूरी धनराशि तुरंत उपलब्ध करा दी जाएगी। जिलाधिकारी ने यमुनोत्री पैदल मार्ग, सफाई, स्ट्रीट लाईट व विद्युत व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, टायलेट्स तथा सूचना प्रसारण व्यवस्था के साथ ही डंडी प्रीपेड काउंटर की व्यवस्थाओं को भी मौके पर जाकर परखा। जिलाधिकारी ने कहा कि जानकीचट्टी से लेकर यमुनोत्री धाम तक समूचे पैदल मार्ग पर सूचनाओं के प्रसारण के लिए ध्वनि प्रसारण की केन्द्रीयकृत व्यवस्था होना जरूरी है। इसके लिए जिला पंचायत को तुरंत व्यवस्था करने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने आवश्यक धनराशि स्वीकृत कर दी जाएगी।  उधर होटल व्यवसायियों के एक संगठन द्वारा यात्रियों के पंजीकरण, रोटेशन आदि व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए ज्ञापन पर जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा को सुरक्षित व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए ही पंजीकरण व रोटेशन की व्यवस्था बनाई गई है। तीर्थयात्रियों की सुविधा, सुरक्षा व बेहतर यात्रा व्यवस्था को देखते हुए तीर्थयात्रियों के पंजीकरण एवं घोड़े-खच्चरों व डंडी के रोटेशन की व्यवस्था हेतु धारा 144 के अंतर्गत वृहत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस दौरान उप जिलाधिकारी मुकेश चंद रमोला, अपर मुख्याधिकारी जिला पंचायत नवाजिश खलीक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share15SendTweet10
Previous Post

विभिन्न क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को दिया जाएगा 5 जून को उर्गम राजकीय इंटर कॉलेज में गौरा देवी सम्मान

Next Post

युगों तक याद रखे जाएंगे श्री देव सुमन: डॉ. हरीश चन्द्र अन्डोला

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: थानों में कार की टक्कर से महिला की मौत

September 22, 2026
79
उत्तराखंड

पहाड़ी मूली, रंग-रूप स्वाद तीनों में अलग, पत्ते से लेकर जड़ तक सब उपयोगी

September 22, 2026
5
उत्तराखंड

नंदा देवी देश ही नहीं विदेशी सैलानियों की आस्था का भी केंद्र है

September 22, 2026
6
उत्तराखंड

डोडीताल में विराजे हैं ‘डोडीराजा यहीं मां पार्वती ने दिया था भगवान गणेश को जन्म

September 22, 2026
5
उत्तराखंड

यूजेवीएनएल के प्रबंध निदेशक श्री अजय कुमार सिंह को मिला 5वां आईजीएसआई उत्तराखंड रत्नश्री अवार्ड

September 22, 2026
5
उत्तराखंड

अत्याचार से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को समय पर न्याय, सुरक्षा और सम्मान मिले – मुख्यमंत्री

September 22, 2026
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67742 shares
    Share 27097 Tweet 16936
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: थानों में कार की टक्कर से महिला की मौत

September 22, 2026

पहाड़ी मूली, रंग-रूप स्वाद तीनों में अलग, पत्ते से लेकर जड़ तक सब उपयोगी

September 22, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.