डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शनिवार को मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद की ओर से हर ज्ञानचंद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, डोईवाला के प्रधानाचार्य महेश चंद गुप्ता को सामाजिक और शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यों तथा लंबे अनुभव के आधार पर डॉक्टरेट की मानद उपाधि के लिए चयनित किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद के सेक्टर-20 स्थित दशमेश प्लाजा में आयोजित कार्यक्रम में डॉ. महेश चंद गुप्ता को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उन्हें डॉक्टरेट का प्रमाण पत्र, मोमेंटो और मेडल प्रदान किया गया। यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर द्वारा उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।












