डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज, डोईवाला के दो स्वयंसेवियों सहित आठ सदस्यीय एनएसएस टीम 10 से 16 मार्च तक साउथ कोलकाता स्थित नियोतिया यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी। जिसका आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। इस टीम का नेतृत्व महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर (अर्थशास्त्र) डॉ. शिव कुमार लाल टीम लीडर के रूप में करेंगे। कार्यक्रम में देश के 14 राज्यों से कुल 120 स्वयंसेवी और 16 टीम लीडर भाग लेंगे। उत्तराखंड से सुप्रिया बिष्ट, दिव्या बिष्ट, सिमरन, भूमिका बिष्ट, ऋषभ सिंह, ऋषभ शर्मा, देवाशीष और दीपांशु पांडे को नामित किया गया है। सभी प्रतिभागी कार्यक्रम में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी कला, संस्कृति, भाषा, भोजन तथा प्रदेश से जुड़े ज्ञान और विज्ञान का प्रचार-प्रसार करेंगे। प्राचार्य डीपी भट्ट ने महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. शिव कुमार लाल तथा स्वयंसेवी सिमरन व भूमिका बिष्ट के चयन पर खुशी जताई।












