डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज, डोईवाला के राजनीति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. राखी पंचोला को उत्तराखंड राजनीति विज्ञान परिषद एवं भारतीय राजनीति विज्ञान परिषद द्वारा महिला अकादमिक सशक्तिकरण सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। बता दे कि चमन लाल महाविद्यालय (स्वायत्त), लँधोरा, हरिद्वार में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के समापन सत्र के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने उन्हें सम्मानित किया। डॉ. राखी पंचोला को यह सम्मान महिलाओं की बौद्धिक स्वतंत्रता, शैक्षणिक नेतृत्व और शोध गतिविधियों को बढ़ावा देने में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। कार्यक्रम में प्रो. संजीव शर्मा, एमएम सेमवाल, सुशील उपाध्याय, दिव्या उपाध्याय जोशी, रामकुमार शर्मा, डॉ. निशु भाटी आदि उपस्थित रहे।












