डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। श्री गुरुनानक देव वेलफेयर सोसाइटी की ओर से शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सोमवार को शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत को याद करते हुए चांदमारी स्थित भगत सिंह चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने शहीदों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सरकार को उनकी पुण्यतिथि पर एक दिन का अवकाश घोषित करना चाहिए। सोसाइटी के अध्यक्ष बलबीर सिंह और उमेद वोरा ने युवाओं से भगत सिंह के पदचिह्नों पर चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि हम उनके आदर्शों पर चलेंगे, तभी सच्चे अर्थों में देश सेवा कर पाएंगे। इस दौरान अरविंदर सिंह, जितेंद्र कुमार, जसवीर सिंह, अवतार सिंह, जरनैल सिंह, प्रेम सिंह पाल, भविंदर सिंह, साकिर हुसैन, रुद्र प्रसाद, गुरदीप सिंह, धर्मपाल, लखीराम, रघुवीर सिंह आदि मौजूद रहे।












