कमल बिष्ट/उत्तराखण्ड समाचार।
कोटद्वार। विधानसभा के अन्तर्गत नगर मण्डल में श्रीमती महेश्वरी बिष्ट की अध्यक्षता में कन्या पूजन व शक्ति पूजन का कार्यक्रम मालगोदाम रोड़ के वार्ड न० 4, दुर्गा मन्दिर में किया गया। कार्यक्रम में कीर्तन मण्डलियों के द्वारा, भजन कीर्तन किया गया। जिसमें सांगठनिक जिला कोटद्वार महिला मोर्चा अध्यक्ष शशिबाला केष्टवाल भी सम्मिलित हुई। भजन संध्या के साथ कन्या पूजन भी किया गया। जिसमे नाथ मण्डली कन्या पूजन अध्यक्ष संगीता भट्ट, वार्ड न0 4 की पार्षद शान्ति प्रजापति, लक्ष्मी रावत, निशा जुयाल, उर्वशी अग्रवाल, सीमा रावत, आशा ध्यानी सहित कई बहने सम्मिलित हुई।












