डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज में नए शैक्षिक सत्र 2026-27 की सफल संचालन के लिए हवन-पूजन कर छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में नए सत्र के शुभारंभ अवसर पर पिछली कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कल्पना, तन्वी, सन्नी, पायल, तौकीर आदि को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय प्रबंधक मनोज नौटियाल ने कहा कि विद्यालय अपने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। नए शैक्षिक सत्र में विद्यार्थियों को बेहतर पठन-पाठन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रधानाचार्य अंकित डोबरियाल ने कहा कि विद्यालय निर्धारित लक्ष्यों को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहा है। संस्थान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को शिक्षित करने के साथ-साथ उन्हें स्वावलंबी बनाना भी है। इस अवसर पर आलोक जोशी, भुवनेश वर्मा, अश्वनी गुप्ता, साक्षी सुंदरियाल, ओमप्रकाश काला, रत्नेश द्विवेदी, अवधेश सेमवाल, विवेक बधानी, सुदेश सहगल, राधा गुप्ता, चारू वर्मा, अर्चना पाल, चेतन प्रसाद कोठारी, श्रीपाल आदि मौजूद थे।












