हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल। ग्वालदम-नंदकेशरी राजमार्ग पर ठेकेदार के द्वारा अवैध खनन के मामले में देवाल के जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया ने प्रभागीय वनाधिकारी बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर को पत्र लिखकर ठेकेदार के खिलाफ अवैध खनन के तहत आवश्यक कार्रवाई की मांग की हैं।
डीएफओ बद्रीनाथ को भेजें एक पत्र में जेष्ठ प्रमुख गड़िया ने कहा हैं कि ग्वालदम-नंदकेशरी मोटर सड़क 18 किलोमीटर में राजजात के तहत लोनिवि थराली के द्वारा सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है, इसके तहत ठेकेदार के द्वारा सड़क की पहाड़ी पर जगह-जगह अवैध खनन कर पत्थर निकालें जा रहें हैं जिससे बरसात में इन स्थानों पर भूस्खलन की संभावना बढ़ गई हैं।
पत्र में कहा हैं कि अगर बरसात में सड़क भूस्खलन के कारण अवरूद्ध होती हैं तों पूरी जिम्मेदारी वन विभाग की होगी। जेष्ठ प्रमुख ने डीएफओ से अवैध खनन रोकने एवं खनन के तहत ठेकेदार के खिलाफ आवश्यक दंडात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की हैं। पत्र की प्रति जिलाधिकारी चमोली, उपजिलाधिकारी थराली एवं अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग थराली को भेजा गये हैं।












