हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। पिछले दो सप्ताह से अधिक समय से अवैध खनन, क्रेशर के संचालक पर अंकुश लगाने के बाद याता नियमों का उल्लघंन करने पर छोटे, बड़े कुल 14 वाहनों का उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने चालान करते हुए एक वाहन को मौके पर ही सीज कर तहसील परिसर थराली में खड़ा करवा दिया गया हैं।
शुक्रवार की दोपहर को उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट एआरटीओं चमोली एवं स्थानीय पुलिस की टीम के साथ थराली में ग्वालदम, देवाल तिराहे पर पहुंचे जहां पर उन्होंने ग्वालदम, कर्णप्रयाग,देवाल सहित गढ़वाल एवं कुमाऊं से आने जाने वाले छोटे-बड़े वाहनों के दस्तावेजों की गहन जांच की इस दौरान आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में टीम ने 14 छोटे-बड़े वाहनों का चालान किया । मौके पर टीम ने एक वाहन को सीज कर दिया गया। उपजिलाधिकारी थराली पंकज भट्ट ने कहा कि थराली क्षेत्र में किसी भी अवैध गतिविधियों को सहन नही किया जाएगा लगातार खनन के जारी पट्टों की निगरानी के साथ ही क्रेशरों की जांच के साथ ही अवैध खनन, वाहनों की नियमित जांच की जातें रहेंगी। प्रशासन के सख्त रूख के चलते अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों में लगातार दहशियत बढ़ती जा रही हैं।












