डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद की ओर से विभिन्न प्रतियोगितात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में तत्काल भाषण, निबंध, पोस्टर, क्विज तथा प्रस्तावना वाचन प्रतियोगिताएं कराई गईं। निबंध प्रतियोगिता में पूनम महतो ने प्रथम, कुमारी रीना ने द्वितीय और कुमारी पलक ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में प्रिंस शर्मा प्रथम, पूनम महतो द्वितीय तथा पलक तृतीय रहीं, जबकि अमित कुमार को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रस्तावना वाचन प्रतियोगिता में परमिंद्र सिंह प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और अंकिता नेगी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं, तत्काल भाषण प्रतियोगिता में अरुण तिवारी प्रथम, अमित कुमार द्वितीय और सान्वी मलिक तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बीए से कोमल व अंजली की टीम प्रथम, दीपक नौटियाल व वैष्णवी उनियाल की टीम द्वितीय तथा बीएससी से मोहम्मद समद व प्रांजल चौहान की टीम तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में विभागीय परिषद के अध्यक्ष परमिंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अंशुल देवरानी, महासचिव सान्वी मलिक, सह-सचिव मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रिंस शर्मा एवं सांस्कृतिक सचिव अंकित नेगी को भी सम्मानित किया गया। साथ ही, सभी प्रतिभागियों को भारतीय ज्ञान परंपरा परीक्षा के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ. अंजली वर्मा ने विद्यार्थी जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. पल्लवी मिश्रा ने छात्र जीवन में सकारात्मक सोच की आवश्यकता बताई। डॉ. वंदना गौड़ ने समर्थ पोर्टल एवं स्टूडेंट रेगुलेट्री प्रणाली की जानकारी दी। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. डीपी भट्ट, विभागाध्यक्ष डॉ राखी पंचोला, डॉ शशि बाला, प्रो नैथानी, अमित नेगी, डॉ कामना लोहानी, पुष्पा नेगी, छात्रसंघ अध्यक्ष अमित कुमार, अर्जुन सजवान आदि रहे।












