हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। पिछले वर्ष थराली क्षेत्र में आपदा के दौरान मोटर सड़कों को खोलने के लिए लगाईं गई मशीनों एवं डंफरों का अब तक भुगतान नही होने पर आक्रोशित पिंडर डंफर ऑनर, ड्राईवर वैलफेयर एसोसिएशन ने रोष व्यक्त किया हैं।उनका आरोप हैं कि लोनिवि थराली के अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर उचित तालमेल के अभाव में धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद किए गए कार्यों का भुगतान नही हो पा रहा है। एसोसिएशन ने 15 फरवरी तक लंबित भुगतान नही किए जाने पर 16 फरवरी से लोनिवि थराली के कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी हैं। इस संबंध में लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन भी सौंपा गया हैं। एसोसिएशन के द्वारा लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता रमेश चंद्र को सौंपे एक ज्ञापन में कहा गया है कि 22 अगस्त 2025 में थराली क्षेत्र में आई देवी आपदा के कारण पूरे क्षेत्र में सड़कों को भारी नुक्सान हुआ था। जिससे आवागमन बाधित होने के साथ ही क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं सहित खाद्यान्न का संकट छाने लगा था।उसी दौरान तत्कालीन जिलाधिकारी ने लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता एवं पिंडर क्षेत्र के डंफर एवं जेसीबी मशीनों सहित अन्य मशीनों के संचालकों के साथ एक बैठक कर सड़कों को खोलने के लिए सहयोग मांगा था, आपदा एवं आम लोगों की समस्या को देखते हुए क्षेत्र के डंफर, मशीन स्वामियों एवं चालकों ने कड़ी मेहनत कर समय पर सड़कों को यातायात के लिए खोल भी दिया गया था। परंतु आपदा के 6 माह बाद भी भुगतान नही हो पा रहा है। ज्ञापन में कहा गया हैं कि आपदा के दौरान किए गए कार्यों के भुगतान के लिए शासन से लोनिवि थराली को धनराशि भी उपलब्ध हो चुकी हैं बावजूद इसके भुगतान नही हो पा रहा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया हैं कि लोनिवि थराली के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच उचित तालमेल के अभाव में न भुगतान नही हो पा रहा है और उन लोगों को भुगतना नही होने की स्थिति में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।ज्ञापन में कहा गया हैं कि इसी वर्ष 22 जनवरी को एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने लोनिवि थराली को भुगतना के लिए एक ज्ञापन सौंपा था, जिस पर आज तक भी उचित कार्यवाही नही हो पाईं हैं। ज्ञापन के माध्यम से 15 फरवरी भुगतान नही होने की स्थिति में 16 फरवरी से लोनिवि थराली के कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी गई हैं। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष अब्बल सिंह पिमोली, सचिव प्रेम बिष्ट, कोषाध्यक्ष जयकृत चिनवान,जमन सिंह ठेकेदार यशपाल सिंह नेगी, हरेंद्र कोटेड़ी, गोविंद सिंह भंडारी, देवेंद्र सिंह परिहार, मोहन सिंह नेगी, भास्कर पांडे,विपीन रावत आदि मौजूद थे।












