हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। राष्ट्रव्यापी अखिल भारतीय एक दिवसीय ट्रेंड यूनियन की हड़ताल के तहत थराली में सैंटर ऑफ इंडियन ट्रेंड यूनियन के बैनर तले जुलूस निकाल कर प्रदर्शन किया गया।इस मौके पर उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से राष्ट्रपति को एक 17 सूत्रीय ज्ञापन भी भेजा गया।
गुरुवार को सीटू के बैनर तले थराली, देवाल एवं नारायणबगड़ की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन, भोजनमाता,आशा कार्यकर्ता सहित अन्य कामगार संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं यहां देवाल तिराहे पर एकत्रित हुए। जहां से सीटू के बैनर तले उन्होंने एक जुलुस निकाला जोकि विभिन्न मार्गों से होते हुए राड़ीबगड स्थिति तहसील कार्यालय पहुंचा जहां पर उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रर्दशन किया। जुलूस, प्रदर्शन के बाद उन्होंने उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट के माध्यम से राष्ट्रपति को17 सूत्रीय ज्ञापन भेजा।राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनको राज्य कर्मचारी घोषित किया जाय और न्यूनतम तीस हजार रूपये वेतनमान दिया जाय।भोजन माताओं और आशा कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार उनको छत्तीस हजार रूपये के साथ ही पेंशन और ग्रेजुटी का लाभ भी दे।
वहीं कामगार यूनियनों ने कहा कि भारत सरकार द्वारा बनाये गए श्रम विरोधी चार श्रम संहिताओं को निरस्त करते हुए पुराने कानून को बहाल करने की मांग की साथ बिजली बिल संसोशन 2025 और स्मार्ट मीटरों को निरस्त करने की मांग की, किसानों के लिए गारंटी बिल लागू करने के साथ ही बीज बिल को निरस्त करने की मांग की सीटू ने न्यूनतम वेतन छब्बीस हजार करने की मांग करने के साथ ही उद्योगों में कामगार ,आर्थिक बोझ से दबे मजदूरों को पेंशन स्कीम के तहत न्यूनतम 7500 रुपये पेंशन की भी मांग की है। इस मौके पर मदन मिश्रा, ललित मिश्रा, दीपा देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी,दुर्गा देवी,पूजा रजवार, मंजू देवी, बसंती देवी आदि मौजूद थे।












