लक्ष्मण नेगी उत्तराखंड समाचार
चमोली। ज्योतिर मठ चमोली चमोली भरकी कालिंका मैदयुल धार देवी रथ यात्रा 9 माह के भ्रमण के बाद यात्रा संपन्न की ओर है। आज भगवती का भूमियाल देवता का भता पंचों के द्वारा दिया गया ।मगरा धार तोक भरकी में यह कार्यक्रम सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ है भगवती ने मैतियों को आशीर्वाद दिया गया भूमियाल देवता इस यात्रा का मुख्य आगवान माना जाता है क्षेत्र की रक्षा के लिए इस देवता की पूजा की जाती है। रथ यात्रा में भूमियाल देवता की छड़ी एवं कटार यात्रा में सम्मिलित रहते हैं।
भगवती को भूमियाल देवता के पस्वा के द्वारा भी भत्ता दिया गया। कल्प क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं। पैन खंडा क्षेत्र के दूरस्थ गांव से लोग यात्रा के लिए यहां पहुंच रहे हैं। भगवती के द्वारा जहां प्रसाद लोगों को दिया जाता है वही भाव नृत्य किया जाता है पंचनाम देवताओं के चौक में मुखौटा नृत्य का भव्य रूप से मंचन किया गया। जिसमें बेदी वेदा गणेश ब्रह्मा, कोडिया, कनाडा मुखोटा, नाथू पांडे, गनी गाना गनी, ईश्वर मुखौटा, नारद मुनि, ( वुरेदेवा) के द्वारा पूरे क्षेत्र का यात्रा विवरण प्रस्तुत किया गया किस गांव में किस तरह की व्यवस्था समस्या देखी गई उसका विवरण बताया गया। ढोल वादक दीपक कुमार के द्वारा मुखोटा नृत्य का निर्देशन किया गया। गोडित नृत्य का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया गया। कार्यक्रम में भगवती कालिंका के प्रतिनिधि कातकी देवी, भगवती मायाधार देवी कि पस्वा आरती देवी, नंदा देवी के पस्वा बलबीर सिंह खालधार देवी पस्वा पार्वती देवी दाणी पस्वा रणजीत चौहान, भूमियाल देवता पस्वा लक्ष्मण सिंह नेगी, स्वनुल देवी पस्वा अनिल पंवार, जागर गायक लक्ष्मण पंवार, रघुवीर चौहान, मेला समिति के सचिव, अध्यक्ष हर्षवर्धन फर्स्वाण, कोषाध्यक्ष नंदा सिंह नेगी, पुजारी गुड़बीर सिंह चौहान, धारी प्रताप चौहान, दर्शन सिंह, अरविंद फर्स्वाण, अशोक चौहान, सुभाष रावत, प्रदीप पंवार, महेंद्र सिंह रावत आदि लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।












