हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। विकास खंड थराली के अंतर्गत सोल डुंग्री के शिव मंदिर प्रांगण में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस शिविर में 25 सरकारी विभागों, स्वयंसेवी संस्थाओं,महिला स्वयं सहायता समूहों व स्वायत सहकारिताओ द्वारा स्टालों के माध्यम से ग्रामीण को जानकारी देने का प्रयास किया गया।
सोल डुंग्री में आयोजित शिविर का सीनियर सिविल जज एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली पुनीत कुमार ने उद्घाटन करते हुए कहा कि न्याय जनता के अवधारणा को साकार करने के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है।कहा कि लोक कल्याणकारी सरकारी योजनाओं से आम लोगों को जोड़ना एवं उसका लाभ पहुंचाना हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा कई तरह की लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं किंतु आम जनता को इसकी अधिकतम जानकारी नही होने के कारण योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है। कहा कि आम जनता को न्याय व्यवस्था की संपूर्ण जानकारी भी दिया जाना शिविर का उद्देश्य हैं।का लाभ पहुंचाना व न्याय की जानकारी भी उपलब्ध करवाना है। इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाओं का वितरण किया, समाज कल्याण विभाग ने 1 अटल आवास, 1 वात्सल्य योजना 1 दिव्यांग उपकरण दिए ।पशुपालन विभाग ने 5 लाभार्थियों को दवाई वितरण, उप कोषागार थराली ने 20, राजस्व विभाग ने 35 लाभार्थियों को आवश्यक प्रमाण पत्रों का वितरण किया।श्रम विभाग ने 20 श्रमिकों का पंजीकरण किया,कृषि विभाग ने 50 कृषि यंत्रों का वितरण किया ,उद्यान विभाग के द्वारा 20 लाभार्थियों को निःशुल्क बीज वितरण किया लीड बैंक ने 40 लोगों ने केवाईसी करते हुए उपभोक्ताओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी, पंचायती राज विभाग ने 60 लोगों को जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र बांटे ,इस मौके पर यूसीसी का पंजीकरण के अलावा परिवार रजिस्ट्ररों की नकल का वितरण किया,शिक्षा विभाग द्वारा 75 लोगों को विद्यालय में संचालित योजनाओं की जानकारी दी, ग्राम्या विकास विभाग ने 50 लोगों ने स्थानीय उत्पादन क्रय किया ,जिला सैनिक कल्याण विभाग ने 25 लोगों की पेंशन प्रकरण प्राप्त किए।इस मौके पर रुद्रेश कला मंच गोपेश्वर द्वारा नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटकों की प्रस्तुति की गयी। शिविर में थराली के उपजिलाधिकारी पंकज भट्ट, गोपेश्वर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भरत सिंह रावत, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. कृष्णा, मुख्य कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता समीर बहुगुणा, डिप्टी कानूनी सहायता रक्षा परामर्शदाता मोहन पंत, हिमाद के सचिव उमा शंकर बिष्ट आदि ने ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी।इस मौके पर सोल क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंगल दलों,नव युवक मंगल दलों,पूर्व सैनिकों, क्षेत्र के स्कूल कालेजों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।












