हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। क्षेत्र पंचायत देवाल की बैठक में विकास खंड कार्यालय पर कमीशनखोरी का मामला खाशा सुर्खियों में रहा। इस मामले को लेकर पंचायत सदस्यों ने सदन में जमकर हंगामा किया। देवाल में शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्र पंचायत की पहली जिसमें बतौर मुख्य अतिथि थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के अलावा मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की मौजूदगी में देर सांय करीब 6 बजें तक चली बैठक में सदन के सदस्य प्रदीप दानू, नरेंद्र बिष्ट,प्रेम परिहार, प्रधान संघ अध्यक्ष खिलाप बिष्ट,मोहन बिष्ट, आदि ने विकास खंड कार्यालय देवाल पर विकास कार्यों में भ्रष्टाचार का मामला उठाते हुए कहा कि तमाम विकास कार्यों में विकास खंड कार्यालय के द्वारा 20 प्रतिशत तक कमीशन लिया जा रहा है, जों भी जनप्रतिनिधि एवं आम जनता कमीशन नही दे रहा है,उसके कार्य नही किए जा रहे हैं। जिस पर अन्य सदस्यों ने विकास खंड कार्यालय के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की इस पर पूरे सदन में काफी देर तक हंगामा होता रहा।इस दौरान सदस्य हाथों में विकास खंड कार्यालय में कमीशन को बंद करने के श्लोगन लिखें पर्चे लहराते रहें।कमीशन को लेकर उठे बबाल की चर्चा पूरे विकास खंड देवाल में एक चर्चा का विषय बना हुआ हैं।












