हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट
थराली। विकास खंड देवाल के अंतर्गत फल्दियागांव में गांव को स्वच्छ रखने के लिए ग्राम प्रधान कूड़ादानों का वितरित करते हुए कूड़े को कूड़ादान में ही डालनें की अपील की गई। ग्राम पंचायत फल्दियागाँव के ग्राम प्रधान प्रेम सिंह परिहार ने बताया कि गांव को स्वच्छ रखने के लिए पंचायत के द्वारा ग्रामीणों को कूडादानों के वितरण के साथ ही सार्वजनिक स्थानों अस्पताल, स्कूलों,दुकानों में कूड़ादान रखें गए हैं,ताकि ग्रामीण कूड़े को इधर, उधर ना फैंक कर कूड़ादानों में ही डालें जिससे गांव स्वच्छ रहें और ग्रामीण कूड़े के कारण फैलने वालें तमाम रोगों से बच सकें। बताया कि कूड़ा दानों के वितरण में दीपा देवी, माहेश्वरी देवी, अनिता देवी,खिल्पा देवी,सरिता देवी,खीम सिंह,मदन सिंह,हयात सिंह आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई। ग्रामीणों ने प्रधान की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि गांव को स्वच्छ रखने के लिए वें ग्राम पंचायत का पूरा साथ देंगे।












