डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया व डिजिटल प्लेटफॉर्म की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत से इंदिरा भवन, नई दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने तथा डोईवाला क्षेत्र की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर सकारात्मक और रचनात्मक चर्चा हुई। नगर अध्यक्ष करतार नेगी ने बताया कि बैठक में सोशल मीडिया के माध्यम से कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सुनील थपलियाल, संजीव भट्ट आदि उपस्थित रहे।












