हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। बार एसोसिएशन थराली के द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया,इस मौके पर वकीलों ने एक दूसरे पर रंग लगाते हुए रंगों के इस त्योहार की एक दूसरे को बधाई दी। तहसील परिसर थराली में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डीडी कुनियाल की अध्यक्षता में होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया।इस मौके पर वकीलों होली के गीत गाने के साथ ही एक दूसरे को रंग लगा कर होली की बधाई दी।इस मौके पर अधिवक्ताओं ने रंगों के महत्वपूर्ण त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के मनाने की अपील की।इस मौके पर एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र सिंह नेगी,हरेन्द्र सिंह नेगी,जनार्दन थपलियाल,जयसिंह बिष्ट भुवन हटवाल,आनन्द सिंह रावत, जय राम,विक्रम रावत सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।












