हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। आपदा के दौरान किए गए कार्यों का 6 माह बाद भी भुगतान नही किए जाने पर लोक निर्माण विभाग थराली के ठेकेदारों ने रोष व्यक्त करते हुए पूर्व घोषणा के तहत लोनिवि थराली के कार्यालय की तालाबंदी का प्रयास किया। तालाबंदी की संभावना को देखते हुए पहले ही सतर्क तहसील प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने ठेकेदारों को मनाते हुए तालाबंदी नही होने दी। जबकि आक्रोशित ठेकेदारों ने तत्काल भुगतान नही होने की स्थिति में आंदोलन की पुनः चेतावनी दी हैं। पिछले वर्ष 2025 में अगस्त माह में आई आपदा के कारण क्षतिग्रस्त सड़को को खुलवाने के लिए प्रशासन ने बिना देरी किये हुए विभागीय अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए ठेकेदारो की मशीनरी और डंपरों की मदद से बंद पड़ी सड़को को समय पर खुलवा लेने में सफलता हासिल कर ली थी। किंतु आपदा के 6 माह बाद भी ठेकेदारो के आपदा के दौरान किये कार्यो का भुगतान आज तक भी लोनिवि थराली के द्वारा नही किया गया, जिससे ठेकेदारों में रोष बढ़ता जा रहा है। ठेकेदारों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए लोनिवि थराली में मंगलवार को तालाबंदी की घोषणा करते हुए पूर्व में ही विभागीय अधिकारियों एवं प्रशासन को दे दी थी, तालाबंदी की सूचना के चलते स्थानीय पुलिस, प्रशासन मौके पर मुस्तैद था। थराली के तहसीलदार अक्षय पंकज ने मौके पर पहुंच कर ठेकेदारो की मांग सुनी ठेकेदारों ने तहसीलदार को बताया कि 6 माह से किए गए कार्यों का भुगतान नही होने के कारण उनके सम्मुख आर्थिक संकट पैदा हो गया हैं।इस पर तहसीलदार ने ठेकेदारों की तत्काल समस्या को दूर करने का आश्वासन दिया। ठेकेदारों का आरोप हैं कि खंडीय लेखाधिकारी के द्वारा जानबूझकर उनके बिलों के भुगतान में देरी की जा रही है जिस पर तहसीलदार अक्षय पंकज ने लोनिवि थराली की सहायक अभियंता कुमारी बबीता ,खंडीय लेखाधिकारी अरुण कुमार और ठेकेदारो के बीच एक बैठक करवा कर सभी पक्ष को सुना।
इस दौरान लोनिवि के लेखाधिकारी और विभागीय अधिकारियों के बीच भी खूब आरोप प्रत्यारोप हुए लगे ,बैठक के दौरान तहसीलदार अक्षय पंकज ने लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता से मोबाइल पर वार्ता की जिसमें अधिशासी अभियंता ने दो दिन के भीतर बिलो के भुगतान का आश्वासन ठेकेदारो को दिया गया हैं, इसके बाद ही ठेकेदार शांत हुएं और दो दिनों के अंदर भुगतान नही होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर इस मौके पर ठेकेदार हरेन्द्र कोटड़ी,अब्बल पिमोली ठेकेदार, यशपाल नेगी, राकेश जोशी, भास्कर पांडे, भगवती पांडे, देवेंद्र नेगी,मोहन सिंह, विपिन बिष्ट, गौरव खत्री, सुरेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।












