हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल। शिवरात्रि के महापर्व पर शुरू हुई तीन दिवसीय देवाल कौथिग का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ समापन हो गया हैं। इस मौके आयोजन कमेटी ने अगले वर्ष मेले को और अधिक भव्य रूप से आयोजित किए जाने का संकल्प लिया।
बुधवार को आयोजित तीन दिवसीय देवाल कौथिग का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि थराली के क्षेत्र प्रमुख प्रवीण पुरोहित एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संदीप पटवाल ने रीबन काट व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रमुख थराली पुरोहित एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पटवाल ने देवाल कौथिग की सराहना करते हुए कहा कि यह कौथिग पिंडर घाटी के प्राचीन कौथिग हैं,यह कौथिग सामाजिक ताने-बाने को संरक्षित किए हुए हैं। उन्होंने कौथिग के विकास के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। समापन दिवस के मौके पर देवाल प्रमुख तेजपाल रावत, जेष्ठ प्रमुख दीपक गड़िया, कनिष्ठ प्रमुख पिंकी देवी, देवाल प्रधान संघ अध्यक्ष खिलाप सिंह बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट,सवाड़ के जिपंस बलवीर राम, भाजपा मंडल महामंत्री नरेंद्र बागड़ी, केंद्रीय विवि श्रीनगर के छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट,पूर्व महासचिव देवकांत देवराड़ी,छात्र संघ अध्यक्ष दयाल बिष्ट,सवाड़ की प्रधान आशा धपोला, मेलमिंडा के मोहन बिष्ट,मोपाटा के रूप सिंह कुंवर,तोरती के भरत सिंह दानू,मेलखेत के विजय जोशी,धरा के गोपाल सिंह, क्षेपंस प्रदीप दानू,कांग्रेसी नेता इंद्र सिंह राणा, गोविंद सिंह पांगती,धर्म सिंह कोटेड़ी, ठेकेदार के संघ के पुष्कर फर्स्वाण,किशोर घुनियाल, केडी कुनियालि, गंगा सिंह सुयाल, देवाल व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र रावत आदि समारोह में विशिष्ट अतिथि मौजूद रहें।
इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष लखन रावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जन सहयोग से आयोजित देवाल कौथिग को जन सहयोग से अगल साल और भी भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।इस मौके पर कमेटी के संरक्षक नरेंद्र बिष्ट,कविता मिश्रा,उमेश मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल गड़िया, उपाध्यक्ष लखपत परिहार, महामंत्री संदीप बिष्ट, कोषाध्यक्ष भजन सिंह,सचिव जितेंद्र बिष्ट,सह सचिव विनायक मिश्रा,संचालक युवराज बसेड़ा,आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।इस मौके पर देवाल क्षेत्र की महिला मंगल दलों, स्कूल, कालेजों के छात्र-छात्राओं के साथ ही निलेश डांस ग्रुप बागेश्वर के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
–












