हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली। उत्तराखंड के मूल निवासी एवं एनएसए अजीत डोभाल के खिलाफ विपक्ष के नेतृत्व राहुल गांधी के द्वारा की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने आपत्ति जताते हुए इसे सैनिकों का अपमान बताया।उन्होंने ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही सेना के खिलाफ बोल कर सेना का मनोबल गिराने का प्रयास किया है, विधायक ने कहा कि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों के खिलाफ कोई भी अमर्यादित टिप्पणी बर्दाश्त नही की जा सकती हैं।
यहां एक पत्रकार वार्ता में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने देश के एनएसए अजीत डोभाल पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा लगातार की जा रही टिप्पणीयों पर रोष व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि देव भूमि उत्तराखंड का प्रत्येक सैनिक रोजगार के लिए नही अपितु देश सेवा के लिए सेना में सामिल होता हैं। कहा कि प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर देश की आजादी एवं उसके बाद जब भी देश पर संकट के बदल मंडराएं हमेशा उत्तराखंड के वीर सैनिक अग्रिम पंक्तियों में रहें और अपनी जान देकर देश के लिए प्राणों की आहुति दे कर सर्वोच्च बलिदान दिया हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंडियों की वीरता, अदम्य साहस, कर्तव्य निष्ठा के कारण ही जहां सैकड़ों उत्तराखंडी जहां सेना के उच्चपदों पर आसीन हैं, वही अपने सर्वोच्च योग्यता के दम पर जनरल स्वर्गीय बिपिन रावत को देश के पहले सेना प्रमुख होने का गौरव हासिल हुआ था,यह गौरव अकेले उनका नही बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव हैं। विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि उस समय भी कांग्रेस ने जनरल रावत के खिलाफ भी अमर्यादित टिप्पणियां कर उत्तराखंड का अपमान किया था। श्री टम्टा ने कहा कि एनएसए डोभाल ने अपने कार्यकाल के दौरान सफल सर्जिकल स्ट्राइक, आप्रेशन सिंदुर के जैसे आप्रेशन तो किए ही साथ ही उन्होंने सेना को मजबूत बनाने के लिए एवं देश की सुरक्षा के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। जोकि इतिहास में दर्ज हो चुके हैं।विधायक ने कांग्रेस के द्वारा एनएसए डोभाल के अपमान को देवभूमि का अपमान बताते हुए कहा कि इसके लिए उत्तराखंड कभी भी कांग्रेस को माफ नही करेगा और जब भी उत्तराखंडियों को मौका मिलेगा वह कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देगी।पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, पूर्व अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी,नंदु बहुगुणा, राकेश भारद्वाज,देवी जोशी, मंत्री सुनीता बिष्ट, महिला मोर्चा की दीपा देवी, भावना रावत,मीनू टम्टा आदि मौजूद थे।














