हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय अध्ययन केंद्र के सेंटर राजकीय महाविद्यालय तलवाडी केइ अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षाएं आगामी 16 फरवरी से आयोजित होगी।
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के केंद्राध्यक्ष डॉ. सेराज मोहम्मद एवं अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ.शंकर राम ने बताया कि तलवाड़ी केंद्र में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययनरत परीक्षार्थियों की मुख्य,बैक एवं अंक सुधरा परीक्षाएं 16 फरवरी से तलवाड़ी केंद्र में शुरू होगी। बताया कि विश्वविद्यालय में शुरू हुई प्रवेश परीक्षा 20 फरवरी तक विस्तार किया गया हैं। उन्होंने कहा कि छात्र, छात्राएं बिना परीक्षा परिणामों की प्रतिक्षा किए बगैर अगले सेमेस्टर के लिए प्रवेश ले सकते हैं, जबकि नए परीक्षार्थी भी 20 फरवरी तक प्रवेश कर सकते हैं। उन्होंने किसी भी अन्य जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।












