Latest Post

उत्तराखंड की जनजातियों का समागम, हिमालयन ट्राइब महोत्सव

समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान बरकरार रखने की कोशिश देहरादून। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत रविवार को देर सांय सुभाष...

Page 20682 of 22252 1 20,681 20,682 20,683 22,252

Stay Connected

Recommended

*ज्वैलरी शॉप चोरी कांड में महाराष्ट्र की ‘बुजुर्ग टोली’ के छह सदस्य गिरफ्तार* डोईवाला, (प्रियांशु सक्सेना)। नगर चौक स्थित एक ज्वैलरी शॉप में हुई चोरी की घटना में शामिल महाराष्ट्र की बुजुर्ग टोली के छह सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए शत-प्रतिशत जेवर भी बरामद कर लिए हैं। बताया गया कि बीती 08 मई को कंचन ज्वैलर्स में कुछ अज्ञात पुरुष और महिला खरीदारी के बहाने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दुकानदार को बातों में उलझाकर दुकान में रखी सोने की छह चैन चोरी कर लीं और फरार हो गए। कोतवाली पुलिस के अनुसार, दुकान स्वामी सुरेंद्र कक्कड़ की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लूंठी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान घटना में शामिल संदिग्धों की फुटेज प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन हर्रावाला, डोईवाला से घटना में शामिल पांडुरंग (76), वासुदेव (57), सतीश नामदेव शिंदे (39), मनीष मनोहर मोरे (46), मंगेश सुर्वे (34) और विमल (80) निवासी महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से घटना में चोरी की गई शत प्रतिशत ज्वैलरी (अनुमानित कीमत करीब 07 लाख रू) बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सभी लोग मूल रूप से महाराष्ट्र के निवासी है और टोली बनाकर विभिन्न ज्वैलरी दुकानों को चिन्हित करते हैं। इसके बाद सभी सदस्य ग्राहक बनकर दुकान में प्रवेश करते हैं, जहां कुछ लोग दुकानदार को बातचीत में उलझा लेते हैं, जबकि अन्य सदस्य मौका पाकर आभूषण चोरी कर लेते हैं। घटना को अंजाम देकर तुरन्त ही अपने मूल निवास महाराष्ट्र के लिए निकल जाते है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी घटना के बाद ट्रेन से महाराष्ट्र भागने की फिराक में हर्रावाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, तभी उन्हें गिरफ्तार कर लिया।