• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

केंद्रीय ओबीसी की सूची मे शामिल होने की आस लगाए सीमांत पैनखंडा समुदाय के लोगों का अब सब्र का बाँध भी टूटने लगा है

23/10/25
in उत्तराखंड, चमोली, जोशीमठ
Reading Time: 1min read
36
SHARES
45
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

————— प्रकाश कपरुवाण।
ज्योतिर्मठ।
नौ वर्ष पूर्व दिसंबर 2016मे उत्तराखंड सरकार ने सीमांत पैनखंडा जोशीमठ अब ज्योतिर्मठ के पैनखंडा समुदाय को अन्य पिछड़ा वर्ग की राज्य सूची मे शामिल किया था, जिसका लाभ राज्य स्तरीय सेवाओं व शिक्षण संस्थाओं मे प्रवेश आदि के लिए तो मिलना शुरू हुआ लेकिन केंद्रीय सेवाओं के लिए यह लागू नहीं हो सका। पैनखंडा संघर्ष समिति द्वारा लगातार राज्य सरकार व राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग से पत्राचार किया गया, लेकिन इस दिशा मे कोई कार्यवाही नहीं हो सकी।
केंद्रीय ओबीसी की सूची मे शामिल किए जाने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा संस्तुति सहित एक प्रस्ताव केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को भेजा जाना है, जो नहीं भेजा गया। केंद्रीय ओबीसी की सूची मे शामिल होने की आस लगाए सीमांत पैनखंडा समुदाय के लोगों का अब सब्र का बाँध भी टूटने लगा है।

देश की आजादी से पहले व आजादी के बाद देश का पहला परगना पैनखंडा जो भारत -चीन सीमा से सटा है, यहाँ के निवासी सत्तर के दशक से ही परगना पैनखंडा को जनजाति या पिछड़ा वर्ग मे शामिल किए जाने की मांग करते आ रहे हैं, सत्तर के दशक मे ही तब कई सामान्य जातियों को छोड़कर सीमावर्ती गावों के निवासियों को जनजाति घोषित किया गया, तब से ही समय समय पर संपूर्ण पैनखंडा जोशीमठ को जनजाति क्षेत्र घोषित करने की मांग की जाती रही।
पैनखंडा वासियों की इस जायज मांग का समर्थन करते हुए वर्ष 1998-99 मे नगरपालिका परिषद जोशीमठ, क्षेत्र पंचायत जोशीमठ एवं जिला पंचायत चमोली द्वारा अपने अपने सदनों से पैनखंडा जोशीमठ को जनजाति क्षेत्र घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया, तब उत्तर प्रदेश सरकार ने तो इसमें रूचि नहीं ली लेकिन उत्तराखंड राज्य गठन के बाद अतंरिम विधानसभा द्वारा पैनखंडा जोशीमठ सहित राज्य के अन्य सीमावर्ती विकास खंडो को जनजाति क्षेत्र घोषित करने का संकल्प पारित कर केन्द्र सरकार को अवश्य भेजा गया।
वर्ष 2011 मे उत्तराखंड सरकार द्वारा सीमावर्ती जनपद पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी के कुछ हिस्सों को ओबीसी मे शामिल किया गया, तब जनजाति क्षेत्र की आस लगाए पैनखंडा वासियों ने भी सीमांत परगना पैनखंडा को पिछड़ा क्षेत्र घोषित किए जाने की मुहिम शुरू कर दी, भरत सिंह कुंवर एवं एडवोकेट रमेश चन्द्र सती के नेतृत्व मे पैनखंडा संघर्ष समिति का गठन हुआ, प्रदेश सरकार से लेकर केंद्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग तक पत्राचार हुआ, एसडीएम से लेकर सीएम तक ज्ञापनों का सिलसिला भी शुरू हुआ।
लेकिन इस मुहिम को धार तब मिल सकी जब विश्व पर्यावरण दिवस 5जून 2016 को तत्कालीन विधायक राजेन्द्र भण्डारी मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर कार्यक्रम मे सम्मलित होने उर्गम पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से पैनखंडा को ओबीसी की सूची मे शामिल करने की घोषणा कर डाली।
बस यही एक महत्वपूर्ण क्षण था जिसने घोषणा पर अमल न होने पर आंदोलन का रूप ले लिया जो आमरण अनशन तक की स्थिति मे पहुंचा, तब सरकार को झुकना पड़ा और 21दिसंबर 2016को पैनखंडा समुदाय को ओबीसी मे शामिल करने का शासनादेश जारी हुआ। पैनखंडा वासियों को राज्य पिछड़ा वर्ग की सूची मे शामिल होने का लाभ भी मिला लेकिन केंद्रीय सेवाओं के लाभ से यह समुदाय आज भी वंचित है।
केंद्रीय ओबीसी की सूची मे शामिल होने की लंबी प्रतीक्षा के बाद अब पैनखंडा वासियों के सब्र का बाँध टूटता जा रहा है जो पुनः एक बड़े आंदोलन का रूप भी ले सकता है।
ओबीसी की राज्य सूची मे शामिल किए गए विकासखण्डो या क्षेत्रों को केंद्रीय ओबीसी की सूची मे शामिल करने की पहल उत्तराखंड सरकार कब तक कर सकेगी इस पर वर्षों से केंद्रीय ओबीसी की सूची मे शामिल होने की वाट जोह रहे पैनखंडा समुदाय की भी नजरें रहेंगी।

Share14SendTweet9
Previous Post

सुबह साढ़े आठ बजे बंद हुए बाबा केदारनाथ के कपाट

Next Post

कपाट बंद होने के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी श्री केदारनाथ धाम पहुंचे

Related Posts

उत्तराखंड

नीम करौली बाबा ने जिंदगी बदल दी’ कैंची धाम में अमेरिकी भक्त मैक्स विलियम

June 16, 2026
14
उत्तराखंड

विख्यात हिम क्रीड़ा केन्द्र औली की पहचान जोशीमठ -औली रोप वे के पुनः संचालन की मांग

June 16, 2026
7
उत्तराखंड

लोनिवि अधिशासी अभियंता एवं ब्लाक प्रमुख ने राजजात यात्रा मार्ग के कार्यों का किया निरीक्षण

June 16, 2026
7
उत्तराखंड

कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटने पर अधिवक्ता मनीष धीमान का स्वागत

June 16, 2026
27
उत्तराखंड

शुगर मिल ने जारी की 26.27 करोड़ की अंतिम किश्त, किसानों में खुशी

June 16, 2026
14
उत्तराखंड

श्री नंदादेवी राजजात की तैयारियों को लेकर वाणी गांव में हुई राजराजेश्वरी समति बधाण की बैठक

June 16, 2026
65

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67699 shares
    Share 27080 Tweet 16925
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45782 shares
    Share 18313 Tweet 11446
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38060 shares
    Share 15224 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37448 shares
    Share 14979 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37337 shares
    Share 14935 Tweet 9334

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

नीम करौली बाबा ने जिंदगी बदल दी’ कैंची धाम में अमेरिकी भक्त मैक्स विलियम

June 16, 2026

विख्यात हिम क्रीड़ा केन्द्र औली की पहचान जोशीमठ -औली रोप वे के पुनः संचालन की मांग

June 16, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.