फोटो- बैठक के बाद श्राइन बोर्ड का विरोध करते हकहकूकधारी समाज के लेाग ।
प्रकाश कपरूवाण
जोशीमठ। बदरीनाथ से जुडे पैनखंडा के हकहकूकधारी समाज ने चारधाम श्राइन बोर्ड का विरोध किया। तीन व चार दिसंबर को देहरादून कूच की रणनीति तैयार की गई।
राज्य कैबनेट द्वारा चारधाम श्राइन बोर्ड के प्रस्ताव को पारित करने के बाद प्रदेश के चाराधामो से जुडे हकहकूकधारी समाज, पंडा व तीर्थपुरोहित समाज मे ब्यापक आक्रोष है। इसी कडी मे श्री बदरीनाथ धाम से जुडे हकहकूकधारी समाज जिसमे पाखी, टंगणी,, डाडौ, रविग्राम, व पांडुकेश्वर के लोगो की मौजूदगी मे चारधाम श्राइन बोर्ड के गठन को अनादिकाल से चली आ रही सनातन पंरपरा पर कुठाराघात बताते हएु इस एक्ट का पुरजोर विरोध करने का निर्णय लिया गया।
यहाॅ ब्लाक सभागार मे ब्रहकपाल तीर्थपुरोहित पंडित आदित्य भूषण सती की अध्यक्षता व एडवोकेट रमेश च्रन्द्र सती के संचालन मे हुई वैठक मे मे वक्ताओ ने श्राइन बोर्ड को अनादिकाल से चली आ रही परंपरा के साथ छेड-छाड करने की साजिश बताते हुए वोर्ड गठन को ही सिरे से खारिज किया। वक्ताओ को कहना था कि जब तक श्राइन बोर्ड का मसैादा चारों धाम के हकहकूकधारी समाज के सम्मुख प्रस्तुत नही किया जाता तब तक किसी भी दशा कैबनेट से पारित इ स एक्ट को विधानसभा पटल पर नही ले जाया जाना चाहिए। वक्ताओ ने कहा कि एक तरफ चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष को रायसुमारी करने व चारो धामो के हकहकूकधारी समाज की भावनाओ के अनरूप एक्ट तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई और चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममॅगाई बैठक ले ही रहे थे कि कैबनेट ने चारधाम श्राइन बोर्ड एक्ट पारित कर दिया। जो पूरे समाज के साथ धोखा है। इसका एक स्वर मे त्रीव विरोध किया जाऐगा। और पैनखंडा जोशीमठ से भी दस वाहनो से
हकहकूकधारी समाज से जुडे लोग तीन व चार दिसबंबर को देहरादून मे आयेाजित कार्यक्रम मे भाग लेगे।
रविबार को हुई बैठक मे पांडुकेश्वर के मेहत्ता, भंडारी व कमदी थोक, रविग्राम-पाखी डिमरी मूल पंचायत थोक, टंगणी से माल्या पंचायत थोक डाडौ से ब्रहमकपाल तीर्थपुरोहित थोक के हकहकूकधारी समाज के लोग मौजद थे। बैठक मे प्रमुख रूप से सुभाष डिमरी, डा0संजय डिमरी, प्रदीप नौटियाल, मोहन प्रसाद नौटियाल, हरीश सती ,दिंगबंर सिह पंवार, जगजीत मेहत्ता , परमजीत भंडारी, जसबीर मेहत्ता, कलम सिंह रावत, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, वेदप्रकाश सती , बद्री प्रसाद बगवाडी, अनिल डिमरी, मोहित सती, अनिल डंगवाल, सुबोध डंगवाल, अमित सती व राकेश च्रद सती सहित अनेक लोगो ने विचार ब्यक्त किए।
ब्रहमकमल तीर्थपुरोहित समाज के एडवोकेट रमेश चंद सती के अुनसार चारधामो के हकहकूक समाज द्वारा तीन दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास घेराव किया जाऐगा जबकि चार दिसबंर को विधानसभा घेराव किया जाऐगा।












