• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

जनपद पौड़ी में किसान दिवस का भव्य आयोजन, 15 विकास खण्डों में लगे किसान मेले

मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के संदेश के साथ जनपद गढ़वाल में किसान दिवस का आयोजन

30/12/25
in उत्तराखंड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल
Reading Time: 1min read
13
SHARES
16
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कृषि एवं उद्यान योजनाओं से अधिकाधिक किसानों को जोड़ने के निर्देश : जिलाधिकारी।

किसानों की आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनाने हेतु निरंतर कार्य कर रही है सरकार : मुख्यमंत्री धामी।
29 दिसंबर, 2025,
कमल बिष्ट/उत्तराखंड समाचार।
गढ़वाल। किसान दिवस कार्यक्रम का शुभारम्भ आज जनपद चमोली के विकास खण्ड कर्णप्रयाग से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत सभी 15 विकासखंडों में किसान दिवस कार्यक्रम एवं किसान मेलों का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने दुगड्डा ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में स्टॉलों का निरीक्षण भी किया।

जनपद पौड़ी के विभिन्न विकास खण्डों में आयोजित कार्यक्रमों में कृषकों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संबोधन को लाइव माध्यम से सुना। विकासखंड दुगड्डा में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी स्वयं उपस्थित रहीं और किसानों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कृषि से जुड़े नवाचार, आधुनिक तकनीक और योजनाओं का लाभ अंतिम किसान तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के हित में कई ऐतिहासिक योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और प्राकृतिक खेती जैसे कार्यक्रमों से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने कहा कि किसान दिवस जैसे कार्यक्रम किसानों को सरकार की योजनाओं से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। उन्होंने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक किसानों को विभिन्न लाभपरक योजनाओं से जोड़ा जाए। किसानों को उन्नत एवं प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जाएं, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही सिंचाई सुधार हेतु ड्रिप एवं स्प्रिंकलर व्यवस्था, घेरवाड़ एवं फेंसिंग, कृषि यंत्रीकरण के तहत आवश्यक कृषि उपकरण तथा तकनीकी मार्गदर्शन किसानों को उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि फील्ड अधिकारी ग्रामों का भ्रमण करें तथा उनके फोन नंबर पंचायत भवनों पर प्रदर्शित किए जाएं।

उन्होंने उद्यान विभाग को निर्देशित किया कि फल, सब्जी एवं मसाला उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए उच्च मूल्य की फसलों, पॉलीहाउस व शेडनेट हाउस, पौध वितरण, बागवानी विस्तार कार्यक्रम, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन संबंधी योजनाओं की जानकारी किसानों को प्रदान कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। साथ ही कृषि विभाग को जंगली जानवरों से फसल सुरक्षा उपायों एवं वैज्ञानिक खेती के बारे में भी जागरूक किए जाने के लिए निर्देशित किया गया।

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी 15 विकास खण्डों में किसान मेलों का आयोजन कर कृषकों को कृषि विभाग की योजनाओं, तकनीकी जानकारी, लाभकारी कार्यक्रमों की जानकारी तथा लाभ दिया गया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया। इसके अलावा उन्होंने किसानों की समस्या भी सुनी और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर ने कहा कि खेती से संबंधित किसी भी समस्या की जानकारी विभाग को दें, जिससे उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने किसानों को कहा कि कृषि के क्षेत्र में अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ लें।

कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग, कृषि, उद्यान, बाल विकास विभाग, डेयरी विभाग, उद्योग केंद्र, एनआरएलएम, ग्रामोत्थान परियोजना, सहकारिता सहित अन्य विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। विभागीय अधिकारियों द्वारा लोगों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया।किसान दिवस आयोजन से जनपद पौड़ी के कृषकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इसके अतिरिक्त विकासखंड यमकेश्वर में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत, पाबौ में अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, कोट ब्लॉक में संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी सहित जनपद के 15 ब्लॉकों में विभिन्न जनपद स्तरीय अधिकारियों ने किसान दिवस के अवसर पर प्रतिभाग किया। उन्होंने कृषि के श्रेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सूरज सिंह नेगी, नगर पालिका अध्यक्षा शांति बिष्ट, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुनील सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य सीला सीमा भंडारी, जिला पंचायत सदस्य पठूड़ अकरा प्रमिला बलूनी, जिला विकास अधिकारी मनविंदर कौर, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान, खण्ड विकास अधिकारी विद्यादत्त रतूड़ी, उद्यान विशेषज्ञ कोटद्वार पंकज पटवाल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ० विशाल शर्मा, उद्योग प्रबंधक उपासना सिंह, कृषि भूमि संरक्षण अधिकारी राजबीर सिंह सहित अन्य अधिकारी व किसान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन मनोज भट्ट ने किया।

Share5SendTweet3
Previous Post

तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूनियर बालक-बालिका बॉक्सिंग महाकुंभ का आयोजन

Next Post

अल्मोड़ा: केएमओ की बस दुर्घटनाग्रस्त, 7 की मौत, 12 घायल

Related Posts

उत्तराखंड

केंद्र और राज्य सरकारों के कार्यों को आम जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

June 8, 2026
5
उत्तराखंड

खाड़ी युद्ध का प्रभाव नंदा राजजात यात्रा मार्ग के डामरीकरण पर भी

June 8, 2026
4
उत्तराखंड

घाट को सड़क मार्ग से पिंडर घाटी से जोड़ने की कवायद शुरू

June 8, 2026
6
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा के साथ बढ़ा पर्यावरणीय संकट

June 8, 2026
6
उत्तराखंड

चमोली में शुरू हुआ घर-घर सत्यापन अभियान, चंडी प्रसाद भट्ट ने भरा गणना प्रपत्र

June 8, 2026
7
उत्तराखंड

श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ कलश यात्रा के साथ हुई शुरू

June 8, 2026
52

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67695 shares
    Share 27078 Tweet 16924
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45780 shares
    Share 18312 Tweet 11445
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38058 shares
    Share 15223 Tweet 9515
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37446 shares
    Share 14978 Tweet 9362
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37332 shares
    Share 14933 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

केंद्र और राज्य सरकारों के कार्यों को आम जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता

June 8, 2026

खाड़ी युद्ध का प्रभाव नंदा राजजात यात्रा मार्ग के डामरीकरण पर भी

June 8, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.