• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

सवाड़ में किसी बड़ी घोषणा की आस में लोग हुए निराश

16/11/21
in उत्तराखंड, चमोली
Reading Time: 1min read
115
SHARES
144
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

थराली से हरेंद्र बिष्ट।
सोमवार को चमोली जिले के सबसे बड़े गांवों में सुमार एवं राज्य के गिने.चुने सैन्य बाहुल्य गांवों में सुमार देवाल के सवाड़ गांव से शुरू हुई सैनिक सम्मान यात्रा के दौरान मौजूद देश एवं राज्य के थिंकटैंक के मौजूद रहने एवं उनके द्वारा एक घंटे से अधिक समय तक मंच से संबोधन किए जाने के दौरान एक बार भी सवाड़ गांव, पिंडर घाटी व जिले के विकास के लिए एक भी शब्द नहीं बोलने से पूरे जिले के लोगों में भारी मायूसी छा गई है। सवाड़ में थिंक टैंकों के आने से पहले भाजपा के कद्दावर नेताओं के साथ ही स्थानीय लोग इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक स्वर्णिम मौका मान रहे थे और इसी के अनुरूप पिछले तीन दिनों से इसे खूब प्रचारित एवं प्रसारित भी कर रहें थे। किंतु अंतिम समय तक भी किसी भी नेता के मुंह से विकास के लिए एक शब्द भी नहीं निकल पाने के कारण अब स्वयं ही क्षेत्र के भाजपाई नेता से कुछ भी बोलते नहीं बन रहा है। एक तरह से कहा जाय कि भाजपा थिंकटैंक आम जनता को पूरी तरह से निराश कर गए तो गलत ना होगा।

दरअसल पिछले एक सप्ताह पहले ही सैन्य बाहुल्य सवाड़ गांव से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट बताएं जा रहें पांचवां धाम सैन्य धाम जोकि देहरादून में बनना प्रस्तावित है, उसके लिए राज्य के सभी शहीदों के आंगन की मिट्टी को एकत्रित कर देहरादून लेजाने के लिए सैनिक सम्मान यात्रा का श्री गणेश होने की पुनः सूचना प्रसारित हुई तो सवाड़ सहित पूरी पिंडर घाटी में खुशी की लहर दौड़ गई कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ ही सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी पहुंच रहे हैं तो इसका क्षेत्र को भारी लाभ मिलेगा।

इस दौरान कार्यक्रम आयोजन के तीन दिन पहले ही अचानक से सूचना प्रसारित हुई कि इस कार्यक्रम में भाजपा के थिंकटैंक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचेंगे तो पूरे चमोली जिले के लोगों में जिले के लिए किसी बढ़ी सौगात मिलने की अपेक्षा में एक अज्ञात खुशी की लहर दौड़ गई। जहां भाजपाई इस कार्यक्रम को एतिहासिक बताते हुए पिछले तीन दिनों से खूब पसीना बहाते रहे वही सवाड़ की जनता ने भी अतिथियों के स्वागत में पलक पांवड़े बिछा दिए। कार्यक्रम शुरू होने से कुछ ही घंटों पहले जब यह सूचना आई कि इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी शामिल हो रहें हैं तो भाजपाईयों के पर सातवें आसमान में उड़ने लगे।

दूसरी ओर बात की जाए तो कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियां कार्यक्रम में भाजपा के थिंकटैकों की मौजूदगी को पूरे चमोली जिले के साथ ही इसके आसपास के जिलों में भाजपा को एक शक्ति मिलने के रूप में देखने लगे थे। परंतु यात्रा का श्री गणेश करने के दौरान थिंकटैंक वक्ताओं ने जिस तरह से अपने भाषण दिए और सभी वक्ताओं ने सीएम से मंत्रियों तक ने अपने भाषणों में कहा कि आगे की बात राष्ट्रीय अध्यक्ष जी कहेंगे तो उपस्थित जिले के तमाम भाजपाई नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ ही आम ए खासों की नजर पूरी तरह से अध्यक्ष जेपी नड्डा के उद्बोधन को सुनने के के लिए बेताब होने लगी। जैसे ही जेपी नड्डा भाषण देने उठे तो सभी उनको ध्यान से सुनने लगें। वे अपने भाषण में सैनिकों के सम्मान, शहीदों को श्रद्धांजलि, सैनिक परिवारों के कल्याण, देश की सेना को मजबूती प्रदान करने एवं संसाधनों को बढ़ाने का उल्लेख करते रहे। इसके साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान वे बीजेपी को मिशन वाली पार्टी एवं कांग्रेस को कमीशन की पार्टी बताते रहे और अपने करीब आधे घंटे के भाषण में उन्होंने सवाड़, पिंडर घाटी एवं चमोली जिले के विकास के लिए किसी एक योजना तक के बारे में नहीं कहा, हालांकि इस दौरान उन्होंने केवल बदरीनाथ धाम का निर्माण, केदारनाथ की तर्ज पर करने की बात जरूर कही।

इसी मंच से कार्यक्रम संचालक कर रहे सीएम को आर्डिनेटर दलवीर दानू ने कहा कि पिछले कई वर्षो से सवाड़ गांव के ग्रामीण सवाड़ में एक केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की मांग कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 250 नाली भूमि निशुल्क देने के साथ ही अस्थाई व्यवस्था के तहत लाखों रुपए से टिन शेड़ो का निर्माण कर दिया है। इस मांग को पूरा किया जाए किन्तु इस मांग को भाजपा के सभी थिंकटैंकों ने सुना का अनसुना कर दिया। और बड़ी घोषणाएं तो दूर थी और दूर ही रही।

Share46SendTweet29
Previous Post

अल्मोड़ा में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने कार्यकर्ताओं के साथ की मंत्रणा

Next Post

कांग्रेस ने लगाया भाजपा पर शहीदों के कार्यक्रम के राजनीतिकरण का आरोप

Related Posts

उत्तराखंड

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला : मुख्यमंत्री

September 16, 2026
5
उत्तराखंड

दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

September 16, 2026
4
उत्तराखंड

सुप्रसिद्ध लोकगायक, गीतकार और कवि हीरा सिंह राणा

September 16, 2026
8
उत्तराखंड

नए डॉप्लर रडार के इंतजार में उत्तराखंड, हर साल आपदा के बाद उठते हैं सवाल!

September 16, 2026
7
उत्तराखंड

गंगा नदी” भारत के लिए जीवनदायिनी?

September 16, 2026
5
अल्मोड़ा

सरकारी जमीन की बिक्री, नीलामी और दीर्घकालीन लीज पर रोक लगाए सरकार : उपपा

September 16, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67740 shares
    Share 27096 Tweet 16935
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

युवा शक्ति विकसित और आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड के निर्माण की प्रमुख आधारशिला : मुख्यमंत्री

September 16, 2026

दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी

September 16, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.