हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली।
विकासखंड देवाल के अंतर्गत सुदूरवर्ती गांव में पिंडर नदी एवं शंभू नदी में अस्थाई लकड़ी के पुलों के निर्माण किये जाने एवं हरमल में निर्माणाधीन इलैक्ट्रिक ट्राली का कार्य शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की हैं।इन मांगों को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल ने लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा हैं।
हरमल के ग्राम प्रधान आलम राम,हरमल-चोटिंग के क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश गड़िया, भाजपा नेता हरेंद्र गड़िया आदि ने लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता मनीष डोगरा से मुलाकात कर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा जिसमें कहा गया है कि 2013 में आई दैवी आपदा के कारण हरमल में पिंडर नदी के ऊपर बना झूला पुल नदी में बह गया था, उसके बाद लोनिवि थराली ने यहां पर एक इलैक्ट्रिक ट्राली का निर्माण किया था वह भी बह गया था। पिछले वर्ष से यहां पर इलैक्ट्रिक ट्राली का मरम्मत का कार्य चल रहा हैं जों कि अभी पूरा नही हो पाया हैं। बरसात समाप्त होने एवं नदी में पानी घट जाने के बाद ग्रामीणों को सुगमता से पिंडर नदी के आर-पार के गांवों में जाने के लिए नदी में अस्थाई लकड़ी का पुल बनाने की मांग की गई हैं। ज्ञापन में कहा गया हैं कि विगत वर्ष भारी बारिश के कारण कुमाऊं एवं गढ़वाल मंडल के सीमावर्ती गांवों को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर शंभू नदी पर कुवरगढ़ नाम स्थान पर निर्मित गाडर पुलिया भी नदी की भेंट चढ़ गया हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने यहां पर स्थाई पुल के निर्माण के साथ ही वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शंभू नदी पर लकड़ी का अस्थाई पुल बनने की मांग की हैं। ग्रामीणों की मांग पर लोनिवि के ईई मनीष डोगरा ने तत्काल आवश्यकता कार्यवाही का आश्वासन दिया है।इधर सवाड़ वार्ड के जिला पंचायत सदस्य बलवीर राम ने भी एक पत्र लोनिवि थराली को भेज कर पिंडर एवं शंभू नदी पर लकड़ी के अस्थाई पुलों के निर्माण की मांग की हैं।














