• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ, सीएम धामी हवाई जहाज में बैठकर देहरादून हुए रवाना

30/01/24
in उत्तराखंड, पिथौरागढ़
Reading Time: 1min read
40
SHARES
50
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

ब्यूरो रिपोर्ट

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़-देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ किया व स्वयं भी हवाई जहाज में बैठकर देहरादून रवाना हुए। मुख्यमंत्री ने इस हवाई सेवा प्रारंभ होने पर सभी को बधाई दी उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा उत्तराखंड धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण राज्य है। यहां पर धार्मिक पर्यटन व प्राकृतिक पर्यटकों का आना-जाना सहजता से हो, इसके लिए हवाई सेवा अति आवश्यक है। पहले पिथौरागढ़ से देहरादून, दिल्ली जाने में 17 घंटे लगते थे। मोदी जी के प्रयास से ऑल वेदर सड़क बनने से देहरादून, दिल्ली 11 घंटे लगते हैं, सीमांत जिले में हवाई सेवा प्रारंभ होने के बाद 1 घंटे में देहरादून पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है, इसके लिए नये टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है। पंतनगर एयरपोर्ट को अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के रूप में विकसित करने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा ओएलएस सर्वे कर लिया गया है। पहले जौलीग्रांट एयरपोर्ट से देहरादून-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ के मध्य हेली सेवा की शुरूआत की गई थी, इसको भी नियमित करने की सरकार की योजना है। निकट भविष्य में चिन्यालीसौड़़ व गौचर से छोटे एयर क्राफ्ट की सेवाओं को शामिल करने के संबंध में भी कार्य किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आदि कैलाश और जागेश्वर धाम के दर्शन करने के बाद आदि कैलाश और जागेश्वर धाम में पर्यटकों को संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। प्रधानमंत्री उत्तराखंड के पर्यटक स्थलों को देश विदेश में नई पहचान दिला रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह हवाई सेवा जनपद पिथौरागढ़ में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सेवा अभी सप्ताह में तीन दिन के लिए शुरू हुई है, बाद में इसे 05 दिन किया जायेगा। आने वाले समय में पिथौराग़ढ़ से हिंडन के लिए हवाई सेवा शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से अनुरोध किया।केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार विकास के लिए हर संभव निरंतर प्रयास के लिए कटिबध है। उन्होंने कहा उत्तराखंड देवभूमि है, व उत्तर भारत का प्रवेश द्वार है उत्तराखंड से मेरा हृदय से जुड़ाव है। मेरे 5 वर्ष उत्तराखंड में ही बीते हैं। उन्होंने कहा कुमाऊं और गढ़वाल दोनों विमान सेवा से जुड़े रहे हैं, यह हमारे लिए हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि अभी 19 सीटर जहाज संचालित किया जा रहा है। जो सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार व शुक्रवार को चलाई जा रही है, 1 घंटे में पिथौरागढ़ से देहरादून पहुंच जाएगा। इससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में किये जा रहे कार्यों की सराहना की। सांसद श्री अजय टम्टा ने कहा आज ऐतिहासिक दिन है उन्होंने पिथौरागढ़ से देहरादून हवाई सेवा प्रारंभ होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन के विशेष प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने आने वाले समय में पिथौरागढ़ से देहरादून 3 दिन बढ़कर 5 दिन हवाई सेवा बढ़ाने व पिथौरागढ़ से दिल्ली को हवाई सेवा से जोड़ने का आग्रह किया। कार्यक्रम में सचिव श्री शैलेश बगौली ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वह नागरिक उड्डयन मंत्री का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री गणेश भंडारी, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक पिथौरागढ़ मयूख महर, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा, भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंद्रर लूंठी, जिलाधिकारी रीना जोशी, मुख्य विकास अधिकारी नंदन कुमार, अपर जिलाधिकारी डा एस के वरनवाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट आशीष कुमार मिश्रा फ्लाइविंग के उपाध्यक्ष राजीव शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

Share16SendTweet10
Previous Post

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य केंद्रों में मनाया गया कुष्ठ उन्मूलन दिवस

Next Post

डोईवाला : दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी पर लहराया भारतीय ध्वज 

Related Posts

उत्तराखंड

डोईवाला: नामित सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

September 23, 2026
35
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन

September 23, 2026
6
उत्तराखंड

डोईवाला: रास्ता भटकी चार वर्षीय बालिका को पुलिस ने परिजनों से मिलाया

September 23, 2026
54
उत्तराखंड

पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर है लाल चावल

September 23, 2026
5
उत्तराखंड

हिमालय सिर्फ हवा-पानी का खजाना नहीं है 44.6 फीसदी वनस्पतियों की प्रजातियां भी हैं उत्तराखंड में

September 23, 2026
6
उत्तराखंड

डोईवाला: शिविर में 400 बुजुर्गों और दिव्यांगजनों ने कराया पंजीकरण

September 23, 2026
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67747 shares
    Share 27099 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

डोईवाला: नामित सभासदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

September 23, 2026

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के देहरादून कैंपस का भूमिपूजन

September 23, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.