• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

छोटे उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार का अवसर है पीएमईजीपीः कंडारी

तल्ला नागपुर के दुर्गाधार में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम शिविर का किया गया आयोजन

21/09/22
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
299
SHARES
374
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
जनपद के तल्लानागपुर क्षेत्र के दुर्गाधार बोरा में खादी और ग्रामोद्योग भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम पीएम ईजीपी योजना के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

मंगलबार को आयोजित कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत ने शिविर का शुभारम्भ किया। जिसमे ग्रामसभा बोरा गेस्ट हाउस दुर्गाधार में 3 ग्राम सभाओं बोरा, बवाई, मायकोटी सहित समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर खादी और ग्रामोद्योग के सहायक निदेशक बीएस कंडारी के द्वारा योजनाओं की जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि उनका विभाग जिला उद्योग केंद्र एवं जिला ग्रामोद्योग कार्यालय एवं बैंकों के सहयोग से पीएमईजीपी योजना को उत्तराखंड राज्य के सभी जनपदों में संचालित किया जा रहा है, जिसके द्वारा बेरोजगार युवक.युवतियों को स्वयं के छोटे.छोटे उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार के स्वर्णिम अवसर प्रदान किया जा रहा है।

इस योजना मेंं अधिकतम 50 लाख तक का उद्योग स्थापित किया जा सकता है, जिसके लिए विशेष पर्वतीय क्षेत्र के सभी वर्गों के लिए 35 प्रतिशत अनुदान उनके विभाग द्वारा दिया जाता है तथा यह योजना सरलता से बेरोजगार युवाओं तक पहुंचे उनके लिए आवेदन ऑनलाइन करने का प्रावधान है तथा आवेदन करने की तिथि से 56 दिनों के भीतर जिसमें 30 दिनों के भीतर बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृत करने की तय सीमा है तथा बैंकों द्वारा ऋण की प्रथम किस्त निर्गत करने पर 35 प्रतिशत अनुदान उनके विभाग द्वारा प्रारंभ में ही उद्यमी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत ने शिविर में उपस्थित क्षेत्र के सभी प्रतिभागियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के स्वर्णिम काल में भारत सरकार की यह योजना पर्वतीय क्षेत्रों के बेरोजगार युवा युवतियों को अपने क्षेत्र में स्वयं का उद्योग स्थापित कर स्वरोजगार के साथ.साथ अन्य लोगों को भी रोजगार के अवसर प्रदान करती है तथा इस योजना का लाभ प्राप्त कर पर्वतीय क्षेत्र से हो रहे पलायन को रोकने का सशक्त एवं कारगर माध्यम है जिसमें 35 प्रतिशत अनुदान एक मुफ्त भारत सरकार द्वारा सीधे लाभार्थी के खाते में जमा की जाती है। विद्यालय शैलारानी रावत ने सभी को इस योजना का लाभ लेने का आह्वान किया है।

जागरूकता शिविर में जेएस मलिक सहायक निदेशक द्वारा पीएमईजीपी योजना की विस्तृत जानकारी के साथ ऑनलाइन आवेदन भरने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी। वहीं शिविर में एचसी हटवाल महाप्रबंधक जिला उद्योग रुद्रप्रयाग तथा हरीश आरसेटी, भारतीय स्टेट बैंक ने योजना की विशेषताएं एवं उनके स्तर से पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया गया कार्यक्रम का संचालन डीडी जमलोकी, जिला समन्वयक ने किया गया।

इस शुभ अवसर पर ग्राम बोरा उपप्रधान हरीश सिंह गुसाईएप्रधान बावई देवेस्वरी राणाएमायकोटि प्रधान अमित प्रदाली, क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह नेगी, मंडल भाजपा मीडिया प्रभारी मानेंद्र कुमारएदेवेंद्र भट्टएतथा सभी क्षेत्रवासी महिलाएं, युवा, युवतियां उपस्थित रहे।

Share120SendTweet75
Previous Post

लोहाजंग के दवा व्यापारी डा. खड़क सिंह सुयाल का निधन

Next Post

राज्य सरकार भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच करवाए अन्यथा इस्तीफा देः उक्रांद

Related Posts

उत्तराखंड

बैसाख पूर्णमासी के मौके पर लाटू देवता के कपाट विधि-विधान के साथ खोलें

May 1, 2026
4
उत्तराखंड

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हेतु दिए निर्देश

May 1, 2026
8
उत्तराखंड

प्रतिनिधिमंडल ने एसडीआरएफ की प्रशिक्षण शाखा का किया अवलोकन

May 1, 2026
6
उत्तराखंड

मुन्दोली राइडर्स क्लब द्वारा एक भव्य मैराथन “अविरल नंदा रन” का सफल आयोजन

May 1, 2026
7
उत्तराखंड

डोईवाला: पुलिस ने लिया वायरल वीडियो का संज्ञान, वाहन सीज

May 1, 2026
57
उत्तराखंड

लच्छीवाला वन क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया

May 1, 2026
8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67681 shares
    Share 27072 Tweet 16920
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45776 shares
    Share 18310 Tweet 11444
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38051 shares
    Share 15220 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37442 shares
    Share 14977 Tweet 9361
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37330 shares
    Share 14932 Tweet 9333

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

बैसाख पूर्णमासी के मौके पर लाटू देवता के कपाट विधि-विधान के साथ खोलें

May 1, 2026

बीमा, स्वास्थ्य सुरक्षा, नियमितीकरण व समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हेतु दिए निर्देश

May 1, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.