• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

यूकेडी प्रत्याशी पर हुए हमले को पुलिस ने बताया झूठा, यूकेडी नेता ने की सीबीआई जांच की मांग

22/02/22
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 1min read
484
SHARES
605
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रिपोर्ट-सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के प्रचार.प्रसार के आखिर दिन 12 फरवरी को रात्रि 10 बजे के आसपास यूकेडी प्रत्याशी मोहित डिमरी पर दो वाइक सवारों के द्वारा हमले की बात सामने आई थी, साथ ही समाचार के माध्यम से भी इस घटना की जानकारी पूरे इलाके में फैली थी।

आपको बता दे कि जनपद रुद्रप्रयाग में मतदान से ठीक 02 दिन पहले दिनांक 12 फरवरी 2022 की रात्रि को जनपद रुद्रप्रयाग में हुए एक घटनाक्रम ने हर किसी को सोचने में मजबूर कर दिया था कि क्या वास्तव में पहाड़ की शांत वादियों में इस प्रकार के हमले होने लगे हैं। क्या ऐसा वातावरण पहाड़ में भी रच बस गया है? हालाकि माहौल चुनावी था तो कुछ भी असम्भव नहीं। इसी को हर कोई सच समझ रहा था।

इसी घटनाक्रम के सन्दर्भ में रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 12 फरवरी 2022 की रात्रि तकरीबन 11ः00 बजे के आसपास जनपद पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि जनपद रुद्रप्रयाग की 08 विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग से उत्तराखण्ड क्रान्ति दल के प्रत्याशी मोहित डिमरी पर 02 अज्ञात बाइक सवारों अर्थात कुल 04 लोगों द्वारा उन पर हमला तथा उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

घटनाक्रम की गम्भीरता को देखते हुए इस सूचना पर तत्काल पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग और प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग घटनास्थल पर गये थे, परन्तु घटनास्थल पर कोई भी पीड़ित एवं उनके साथी मौजूद नहीं मिले थे।

अपितु वहां पर अन्य कुछ लोग जो कि इस घटना का पता चलने के बाद वहां आ गये थे, उनसे जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि इस घटना के पीड़ितों द्वारा घटनास्थल से नजदीकी निजी चिकित्सालय में जाकर स्वयं का उपचार कराया जा रहा था।

वही पुलिस द्वारा निजी चिकित्सालय पहुंचकर वहां से इनको सरकारी अस्पताल जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग ले जाकर मेडिकल कराया गया तथा इनसे तहरीर लेकर रात्रि में ही कोतवाली रुद्रप्रयाग पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया था तथा विवेचना प्रचलित की गयी थी।

उक्त अभियोग में पुलिस के स्तर से विवेचना पूर्ण कर ली गयी है, विवेचनात्मक कार्यवाही में यह बात स्पष्ट रूप से सामने आयी है कि उस दिन पुलिस को जो भी सूचना दी गयी थी, भ्रामक दी गयी थी, वास्तव में ऐसी कोई घटना घटित ही नहीं हुई थी। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं कॉल डिटेल्स इत्यादि का गहरायी से विश्लेषण किया गया, जो लोग उस समय वहां पर मौजूद थे या जो भी इनके साथ कार में थे तथा जो इनको लेकर निजी चिकित्सालय ले गये थे, सभी के बयानों के आधार पर यह बात सामने आयी है कि इनके द्वारा चुनाव में फायदा लेने व सहानुभूति प्राप्त करने के इरादे से झूठी सूचना पुलिस को दी गयी थी, और एक ऐसा अपराध का घटनास्थल एवं वातावरण तैयार किया गया था, जिसमें इनके द्वारा खुद ही अपने वाहन के शीशे पत्थर से तोड़े गये तथा अपने पर कुछ हल्की चोटें लगवाईं गयी। और उस दिन इस घटनाक्रम को काफी बढ़ा.चढ़ा कर विभिन्न सोशल मीडिया एवं मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से प्रस्तुत कराया गया था।

सारे पहलुओं की विवेचना के बाद जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि दिनांक 12 फरवरी 2022 की रात्रि को बनाई गयी उपरोक्तानुसार पूरी तरह से भ्रामक एवं झूठी है। मतदान से ठीक पहले इस प्रकार की घटना कारित करना पूरी तरह से निन्दनीय है, इनके द्वारा मतदान से 02 दिन पूर्व ऐसे घटनाक्रम से जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था सम्बन्धी माहौल को खराब करने की साजिश की गयी थी, हालांकि जनपद पुलिस की सतर्कता एवं तत्परता से ये अपने इस कुत्सित इरादे में कामयाब नहीं हो पाये, परन्तु इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता था कि प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से अन्य प्रत्याशियों एवं उनके समर्थकों द्वारा भी इस मुद्दे को तूल दिया जा सकता था।

इस सम्बन्ध में पुलिस के स्तर से रिपोर्ट न्यायालय में प्रेषित की जा रही है तथा न्यायालय के आदेश से इस सम्पूर्ण घटनाक्रम में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आप सबसे अपील है कि अपनी निजी स्वार्थ सिद्धि के लिए ऐसे झूठे प्रपंच रचकर भ्रामक कृत्य बिल्कुल भी न करें, जिसका नुकसान बाद में आपको ही हो, अपितु शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने में स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग प्रदान करें, यदि सहयोग नहीं भी दे सकते तो उपरोक्तानुसार कार्य तो बिल्कुल भी न करें।

वही पुलिस के इस खुलासे के बात यूकेडी के प्रत्याशी मोहित डिमरी ने कहा कि पुलिस सत्ता के दबाव में जाँच को भटका रही है, हमारी माँग है कि इस मामले में हम कोर्ट जायेंगे ओर सीबीआई जाँच की मॉग करते हैं।
यूकेडी प्रत्याशी मोहित डिमरी ने पुलिस की जाँच को भी असत्य करार देते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।

अब देखना होगा कि यह गम्भीर मामला आगे क्या रंग लेता है। यह सब निर्वाचन आयोग, पुलिस व न्यायालय के तहकीकातों से निकल कर आयेगा, तब तक सभी को कानून व शांति व्यवस्था बनाने में मदद करनी चाहिए।

Share194SendTweet121
Previous Post

औली के ढलान बर्फ से लकदक, स्कीइंग प्रशिक्षण जारी

Next Post

पुलिस, पीएसी और अग्निशमन के पदों के आवेदन की अंमित तिथि बढ़ाई

Related Posts

उत्तराखंड

छात्रसंघ चुनाव: डोईवाला महाविद्यालय में छह पदों के लिए 19 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

September 24, 2026
4
उत्तराखंड

चारधाम के पर्यावरण पर गंभीर दबाव बढ़ गया

September 24, 2026
3
उत्तरकाशी

बाहर होंगे चीन सीमा से सटे नेलांग व जादूंग गांव

September 24, 2026
4
उत्तराखंड

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

September 24, 2026
3
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने हल्दीघेरा, खटीमा में ₹7.23 करोड़ की लागत से निर्मित गौशाला का किया लोकार्पण

September 24, 2026
3
उत्तराखंड

लद्दाख की तीन ऊंची चोटियों पर फहराया परचम

September 24, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67747 shares
    Share 27099 Tweet 16937
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45794 shares
    Share 18318 Tweet 11449
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38078 shares
    Share 15231 Tweet 9520
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37458 shares
    Share 14983 Tweet 9365
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37382 shares
    Share 14953 Tweet 9346

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

छात्रसंघ चुनाव: डोईवाला महाविद्यालय में छह पदों के लिए 19 उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

September 24, 2026

चारधाम के पर्यावरण पर गंभीर दबाव बढ़ गया

September 24, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.