हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/देवाल।
प्रधान संघ देवाल ने खंड विकास अधिकारी पर सूचना देने के बावजूद भी 1 बजें तक अपने कार्यालय में नही आने पर बीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जबकि बीडीओ का कहना हैं की प्रधान संघ ने उन्हें बैठक की कोई भी सूचना नही दी हैं, प्रधान संघ ने इस मौके पर एक बैठक कर तमाम मुद्दों पर चर्चा भी की
प्रधान संघ देवाल के अध्यक्ष खिलाप सिंह की अध्यक्षता में विकास खंड कार्यालय में एक बैठक आयोजित की जिसमें लंबे समय बाद ही मनरेगा के तहत मैटेरियल का भुगतान नही होने व कुशल मिस्त्रियों का भूगतान नही होने पर रोष व्यक्त किया गया। इसके साथ ही ऑनलाइन हाजिर पर चर्चा करते हुए कहा कि विकास खंड देवाल के कई गांवों में नेटवर्क नही होने से उन गांवों के लोगों को काफी परेशान उठानी पड़ रही हैं ऐसे गांव को ऑनलाइन हाजिर से राहत दिए जाने की मांग की गई। प्रधान संघ की बैठक में बताया गया कि खंड विकास अधिकारी देवाल को सोमवार को प्रधानों के द्वारा उनसे वार्ता करने की सूचना ग्रुप के माध्यम से बीडीओं को दी गई थी, किंतु दोपहर 1 बजें तक बीडीओ अपने कार्यालय में नही पहुंचे, जिस पर प्रधानो ने बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष व्यक्त किया। बैठक में प्रधान जानकी देवी, कविता मिश्रा, बिमला देवी, कविता देवी,प्रेमा देवी, सुनीता देवी, मीना देवी,राधा देवी, कलावती देवी,कमल सिंह, यशवंत सिंह,भगत सिंह, रूपचन्द्र सिंह, उमेश मिश्रा, जसपाल सिंह मनोज कुमार, आलम राम आदि मौजूद थे।इस मौके पर प्रधान संघ ने देवाल के ब्लाक प्रमुख तेजपाल रावत को एक संयुक्त हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा जिसमें खंड विकास अधिकारी के द्वारा प्रधानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बीडीओ के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई हैं।
————
देवाल के खंड विकास अधिकारी जयदीप बेलवाल ने प्रधानों की उपेक्षा के आरोपों को नकारते हुए कहा कि प्रधान संघ ने सोमवार को संघ की किसी बैठक की उन्हें किसी भी माध्यम से कोई भी सूचना नही दी गई, ग्रुप में भी ऐसी कोई सूचना नही है, वें आवश्यक कार्य के लिए सुबह ही फिल्ड में निकल गयें थें दोपहर 1.30 बजे बाद वें कार्यालय में पहुंचे प्रधानों की नाराजगी की जानकारी होते हैं,उन्होंने प्रधानों को वार्ता के लिए मंगवाया किंतु दोपहर बाद भी प्रधान दोपहर 2.30 बजें तक कार्यालय में नही पहुंचे हैं।











