गैरसैंण। रविवार को रा0 आदर्श इंटर कालेज मेहलचौरी के एन एस एस छात्र .छात्राओं ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली के साथ-साथ कालेज में स्वच्छता अभियान और एड्स पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तथा प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान प्रतियोगिता में कविता, बीना और कविता क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किये। बेस्ट स्लोगन लिखने का उषा तथा बेस्ट स्लोगन बोलने का अवार्ड रोहित कुमार ने प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्वयं सेवियों को संबोधित करते हुए एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी अशीष जोशी ने कहा कि समाज में एड्स के प्रति जागरूकता फैलाना विश्व एड्स दिवस का
मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर मोहन सिंह बिष्ट, रोहित कुमार आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किये।












