• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

पहाड़ का लाल चावल विलुप्ति की कगार पर

13/12/25
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
8
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

डॉ० हरीश चन्द्र अन्डोला
प्राचीन ग्रन्थ चरक संहिता में भी लाल चावल का उल्लेख पाया जाता है जिसमें लाल चावल को रोग प्रतिरोधक के साथ-साथ पौष्टिक बताया गया है। पौष्टिक तथा औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ लाल चावल में विपरीत वातावरण में भी उत्पादन देने कि क्षमता होती है। यह कमजोर मिटटी, कम या ज्यादा पानी तथा पहाड़ी ढालूदार आसिंचित खेतो में भी उत्पादित किया जा सकता है। पौष्टिकता से भरपूर पहाड़ का लाल चावल अब अतीत का हिस्सा बनता जा रहा है। कभी लाल चावल की दर्जनों किस्में पहाड़ पर लहलहाती थी अब चार-पांच किस्में ही दिखाई देती हैं। इसका भी काफी कम मात्रा में उत्पादन किया जा रहा है।पर्वतीय भू-भाग में लाल चावल की कई किस्में बोई जाती थीं। हरित क्रांति के बाद यह किस्में बड़ी तेजी से खत्म हो गई। इसकी जगह मैदानी क्षेत्रों में बोई जाने वाली धान की किस्में आने लगी। आज पहाड़ के 80 फीसद भूभाग में यही दिखाई देती हैं। एटकिसंन के गजेटियर में लाल चावल की 48 किस्मों का जिक्र है। जबकि कुछ जगहों पर 120 किस्में भी बताई गई हैं। पारंपरिक लाल चावलों का महत्व केवल खाद्य जरुरतों के लिए नहीं होता था, बल्कि पूजा पाठ में भी इनका विशेष महत्व होता था। पिथौरागढ़ में बोये इस धान से पाíथव, चूड़े बनते थे। चनौदा के सेला से पाíथव पूजा होती थी। लोहाघाट का कत्यूर तो बासमती को टक्कर देता था। गंगोलीहाट का लाल चमयाड़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ का थापचिनी भी खूब स्वाद देता तो गरुड़-बागेश्वर व बलुवाकोट में चाइना फोर, गंगोली का खजिया व लोहाघाट का बडपासो भून कर चबाने के काम आता रहा है। लाल चावल की खासियत यह है कि इसे कम पानी में उगाया जा सकता है जबकि मैदानी क्षेत्र के चावल के पैदावार को ज्यादा पानी की जरुरत होती है। लाल चावल की प्रजातियांसाल यह धान पिथौरागढ़ क्षेत्र में सिचित (पनगल) व असिचित (उनगल) दोनों अवस्थाओं में बोया जाता है। पूजा (अक्षत तथा पाíथव) के काम आता है। इसका आटा पाíथव पूजा (सन्तति प्राप्ति हेतु) के अलावा पकवान (साया व सिगल) बनाने के काम आता है।जमाल: यह भी साल की तरह पकवान बनाने तथा विशेष रूप से च्यूड़ा व सिरौला बनाने के काम आता है।खजिया: यह धान विशेषत: बेरीनाग-गंगोली व आस-पास के क्षेत्र में ही होता है। यह सिचित धान है। इसका भात नहीं बनता बल्कि धान के मुरमुरे चावल बनते हैं, जो अखरोट या भट के भुने दानों के साथ चबाकर खाने के काम आते हैं। खीर बनाने में यह विशेष रुप से प्रयुक्त किया जाता है.कत्यूर यह लोहाघाट में पनगल में बोया जाने वाला प्रसिद्ध धान है. स्वादिष्ट और मीठा. बाल निकलते समय पौधे से खुशबू आती है. पूर्व में विवाह के समय बासमती के स्थान पर इसे ही बनाया जाता था.बड़पासो: यह लोहाघाट तथा गंगोली में होने वाला लाल रंग का धान है। इसके खाजे (धान को भूनकर ओखल में कूट कर बनाए गए चपटे चावल, जो चबाकर खाए जाते हैं) स्वादिष्ट होते हैं। इसका भात विशेष स्वादिष्ट नहीं होता।चम्याड़: गंगोलीहाट में पाताल भुवनेश्वर क्षेत्र में होने वाले लाल चावल का यह धान उपराऊँ में होता है. इसका भात स्वादिष्ट होता है. थापचीनी: कुमांऊ क्षेत्र की सिचित धान की यह अत्यधिक प्रचलित किस्म है। कहीं-कहीं इसे असिचित भी बोया जाता है।पौष्टिकता से भरपूर लाल चावल में प्रोटीन 7.0 ग्राम/100 ग्राम फाइबर 2 ग्राम/100 ग्राम, लौह 5.5 मिग्रा/100 ग्राम तथा जिक 3.3 मिग्रा/100 ग्राम तक पाए जाते है। यह चावल डाइबिटीज का मरीज भी खा सकता हैं।लाल चावल की प्रजाति कुछ जगहों पर होती है। लेकिन वह भी काफी कम मात्रा में। इसको बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं। लाल चावल में सबसे महत्वपूर्ण राइस ब्रान ही है जो पोष्टिक एवं औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जहां तक लाल चावल तथा सफेद चावल को पौष्टिकता की दृष्टि से तुलनात्मक विश्लेषण किया जाय तो सफेद चावल में प्रोटीन 6.8ग्राम 100ग्राम, लौह 1.2 मिग्रा 100 ग्राम, जिंक 0.5 मिग्रा 100ग्राम, फाईवर 0.6 ग्राम 100 ग्राम, जबकि लाल चावल में प्रोटीन 7.0 ग्राम 100 ग्राम फाइबर 2 ग्राम 100 ग्राम, लौह 5.5 मिग्रा 100 ग्राम तथा जिंक 3.3 मिग्रा 100 ग्राम तक पाए जातेहैं।प्राचीन ग्रन्थ चरक संहिता में भी लाल चावल का उल्लेख पाया जाता है जिसमें लाल चावल को रोग प्रतिरोधक के साथ.साथ पौष्टिक बताया गया है। पौष्टिक तथा औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ.साथ लाल चावल में विपरीत वातावरण में भी उत्पादन देने कि क्षमता होती है। यह कमजोर मिटटी, कम या ज्यादा पानी तथा पहाड़ी ढालूदार आसिंचित खेतो में भी उत्पादित किया जा सकता है। लाल चावल में मौजूद गुणों के कारण ही वर्तमान में भी उच्च गुणवत्ता युक्त प्रजातियां के विकास के लिए के लिए लाल चावल का प्रयोग किया जाता है। विश्वभर में हुए कुछ ही अध्ययनों में लाल चावल का वैज्ञानिक विश्लेषण होने के प्रमाण मिले है जबकि लाल चावल के निवारण के लिए अच्छी क्षमता रखता है। सर्वप्रथम सबसे प्राचीन लाल चावल जापान में लगभग 300 काल में एक प्रमुख जापानी डिश, जो विशेष अवसरों पर बनाई जाती थी, में होने के प्रमाण मिले है। जापानी सरकार द्वारा वर्ष 2007 में के सौजन्य से सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के सहयोग हेतु प्राचीन लाल चावल का एक परियोजना में विस्तृत अध्ययन किया गया। उपरोक्त अध्ययन के दौरान लाल चावल में मौजूद गुण पाये जाते है और इसी वजह से लाल चावल तथा विभिन्न स्वास्थ्य उत्पादों के लिए प्रयुक्त होता है जो कि में लाभदायक पाये जाते है। लाल चावल जैसे पेट में वसा का जमाव सेएआज विश्वभर में सफेद चावल की धूम मची हुई है जबकि स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण लाल चावल को इतना महत्व नहीं मिला है। वर्तमान में भी भारत में स्थानीय बाजार में लाल चावल 50 रूपये किग्रा0 तथा अंतरराष्ट्रीय बाजार में जैविक लाल चावल 250 किग्रा0 तक बेचा जाता है। यदि उत्तराखण्ड के सिंचित तथा असिंचित दशा में मोटे धान की जगह पर यदि लाल चावल को व्यवसायिक रूप से उत्पादित किया जाय तो यह राज्य में बेहतर अर्थिकी का स्रोत बन सकता है। जो पर्यावरण के संतुलन, जल और वायु की शुद्धता, भूमि के प्राकृतिक रूप को बनाये रखनेमें सहयोगी, जलधारण क्षमता बनाये रखने में सक्षम थीं उत्तराखण्ड के परिप्रेक्ष्य में इतनी पोष्टिक एवं औद्योगिक रूप से महत्वपूर्ण फसल जिसका अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अधिक मांग हैए को प्रदेश में व्यवसायिक रूप से उत्पादित कर जीवका उपार्जन का साधन बनाया जा सकता है। पहाड़ के जैविक धान हो दलहन या अन्य फसलें देश ही नहीं विदेशों में भी अच्छी मांग है। मगर समर्थन मूल्य तय न होने और विपणन का बेहतर बंदोबस्त के अभाव में पहाड़ के काश्तकारों को लागत वसूलना तक दूभर हो जाता है। तर्क दिया है कि यदि राज्य सरकार पहल करे तो पिछड़े व सीमावर्ती जिलों के किसानों को बड़ा लाभ हो सकता है। उन्होंने पीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य एक हजार रुपये तय किए जाने को सराहनीय बताते हुए उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों के लिए भी ठोस कदम उठाए जाने पर जोर दिया है। ताकि पर्वतीय किसानों को औने पौने दाम पर अपनी उपज को बिचौलियों के हाथ बेचने को विवश न होना पड़े। भाजपा नेता ने पहाड़ी जिलों में भी धान की खरीद शुरू किए जाने बल दिया है। पत्र के जरिये यह भी अवगत कराया है कि बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पुरोला का लाल चावल राष्ट्रीय बाजार में 250 रुपये किलो तक बिक रहा है। मगर धान उत्पादक किसान को वाजिब दाम नसीब नहीं होता। पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिख उत्तराखंड के सभी पहाड़ी जिलों में जैविक विधि से उगाए जाने वाले धान व अन्य स्थानीय फसलों के लिए भी समर्थन मूल्य की घोषणा करने का आग्रह किया है ताकि पर्वतीय किसानों को प्रोत्साहित कर ऊसर होती खेती को बचाया जा सके। मगर धान उत्पादक किसान को वाजिब दाम नसीब नहीं होता।। *लेखक विज्ञान व तकनीकी विषयों के जानकार दून विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं*

Share3SendTweet2
Previous Post

तीन दिवसीय रोटरी स्वर्ण जयन्ती नव वर्ष मेले की तैयारियों पर की गई चर्चा

Next Post

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड महक क्रांति नीति-2026-36 का किया शुभारम्भ

Related Posts

उत्तराखंड

शराब के बढ़ते प्रचलन से हो रही दुर्घटनाओं व समाज मे फैल रही विकृतियों से त्रस्त सीमांतवासियों ने शराब के विरोध का फैसला किया

March 15, 2026
1
उत्तराखंड

गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग

March 14, 2026
21
उत्तराखंड

युवा आपदा मित्र प्रशिक्षण शिविर के लिए 14 स्वयंसेवी चयनित

March 14, 2026
69
उत्तराखंड

प्रधानाचार्य महेश चंद गुप्ता को डॉक्टरेट की मानद उपाधि से नवाजा

March 14, 2026
16
उत्तराखंड

डोईवाला: आटा रिटर्न कराने के बहाने महिला के खाते से 70 हजार रुपये उड़ाए

March 14, 2026
71
उत्तराखंड

घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करने पर पूर्ति विभाग ने 15 सिलेंडर जब्त किए

March 14, 2026
46

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67662 shares
    Share 27065 Tweet 16916
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45773 shares
    Share 18309 Tweet 11443
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38047 shares
    Share 15219 Tweet 9512
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37436 shares
    Share 14974 Tweet 9359
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37324 shares
    Share 14930 Tweet 9331

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

शराब के बढ़ते प्रचलन से हो रही दुर्घटनाओं व समाज मे फैल रही विकृतियों से त्रस्त सीमांतवासियों ने शराब के विरोध का फैसला किया

March 15, 2026

गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग

March 14, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.