फोटो- पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन करते प्राथमिक शिक्षक।
प्रकाश कपरूवाण
जोशीमठ। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने सहित अनेक मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने प्रदर्शन कर उप शिक्षाधिकारी को ज्ञापन सौंपा ।
पुरानी पेंशन वहाली , नई शिक्षा नीति मे प्रांरभिंक शिक्षा का सुदृडीकरण सहित अनेक मांगो को लेकर राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जोशीमठ शाखा ने जोरदार प्रदर्शन कर उप शिक्षा अधिकारी का ज्ञापन दिया। दिए गए ज्ञापन मे कहा गया है कि राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ व एजूकेशन इंटरनेशनल से सबंद्ध है। वर्तमान समय मे विश्व के 171देशो के करीब साढे तीन करोड शिक्षक इस संगठन मे भागीदार है। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ जहाॅ शिक्षा की स्थिति मे सुधार, बेहतर शिक्षा परिणाम आदि के लिए पूरे मनोयोग से कार्य कर रहा है वही शिक्षक संघ विभिन्न स्तरो पर पुरानी पेंशन योजना का बहाल करने के लिए वर्ष 2006से निरंतर आंदेालनरत है। और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व मानव संसाधन विकास मंत्री को कई बार ज्ञापन दे चुका है। इसके अलावा अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध सभी राज्यों के शिक्षक प्रितिनिधियों द्वारा जंतर-मंतर दिल्ली मे एक दिवसीय धरना देकर शीध्र कार्यवाही की अपेक्षा की गई थी। लेकिन जब किसी स्तर से कार्यवाही नही हुई तो शिक्षक संघ को पुन बृहद आंदोलन के लिए बाध्य होना पडा।
ज्ञापन मे क्रमवार आंदेालन की विवरण देते हुए कहा गया कि 23से 30नवबंर तक ब्लाक स्तर पर से 14से 21दिसबंर तक जिलास्तर पर ,17से 22जनवरी 2020 तक राज्य स्तर पर तथा 21 से 27फरवरी 2020 तक राष्ट्रीय स्तर पर क्रमिक अनशन, व धरना/प्रदर्शन किया जाऐगा।
उपशिक्षाधिकारी को दिए ज्ञापन मे पुरानी पेंशन योजना को तत्काल बहाल करने,छठे केन्द्रीय वेतन आयेाग की अनुशंसाओं की विसंगतियों को दूर करते सातवे वेतनमान की सिफारिशो को 01जनवरी 2016से संपूर्ण देश के प्राथमिक शिक्षको के लिए समान रूप से लागू करने, देश के सभी राज्येां मे अनुबंिधत शिक्षको , पैरा शिक्षको ,शिक्षा सहायकों , गणश्ज्ञिक्षको अथवा नियोेिजत शिक्षको को 31मार्च 2121 से पूर्व समायोेिजत कर समान वेतन सुनिश्चित करने,राष्ट्रीय शिक्षा नीति से शिक्षक विरोधी प्राविधानों को हटाते हुए प्राथमिक शिक्षा के सुदृडीकरण को सुनिश्चित करने तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा शिक्षको के ब्यवसायिक प्रशिक्षण लेने से पूर्व आयोेिजत किए जाने की मांग की गई है।
दिए ज्ञापन मे राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा जोशीमठ के अध्यक्ष राजेश थपलियाल, मंत्री विनोद विष्ट, कोषाध्यक्ष राजेश्वरी पंवार के अलावा विनोद उनियाल, गणेश सती, मुकेश कुॅवर, माहेश्वरी डाॅगला, यशपाल पवंार,विजय निराला, जयबीर झिक्वांण, सरिता नेगी, वीना राणा व नरेन्द्र चैहान सहित अनके प्राथमिक शिक्षको के हस्ताक्षर है।












