• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

रोबो जर्नलिस्ट के हाथ में होगा भविष्य का मीडिया

_दून पुस्तकालय में न्यू मीडिया के विविध आयाम पुस्तक का लोकार्पण_ देहरादून,13, अप्रेल, 2026

13/04/26
in उत्तराखंड, देहरादून
Reading Time: 1min read
3
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
https://uttarakhandsamachar.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

 

देहरादून,13, अप्रेल, 2026.
दून पुस्तकालय एवं शोध केन्द्र की ओर से . आयोजित ‘न्यू मीडिया के विविध आयाम’ पुस्तक के लोकार्पण समारोह में मीडिया विशेषज्ञों ने कहा कि भविष्य के मीडिया को रोबो जर्नलिस्ट संभालेंगे। उन्होंने नई मीडिया तकनीकों और सूचना संकलन के परम्परागत तौर-तरीकों में संतुलन बनाने पर जोर दिया।
दून पुस्तकालय के तत्वावधान में आयोजित समारोह में अतिथियों द्वारा ‘न्यू मीडिया के विविध आयाम’ पुस्तक का विमोचन किया गया। समारोह की अध्यक्षता कर रहे उत्तराखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं लेखक अनिल रतूड़ी ने कहा कि मीडिया अनंत संभावनाओं के द्वार खोलता है, लेकिन इसके साथ अनेक चुनौतियाँ भी आती हैं। उन्होंने कहा कि गैजेट आधारित पत्रकारिता ने जहाँ अभिव्यक्ति के अवसरों का विस्तार किया है, वहीं नई तकनीक ने सूचना की गुणवत्ता और उसके प्रभाव को भी प्रभावित किया है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि तकनीक और पत्रकारों के व्यावहारिक प्रयासों के बीच संतुलन अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर वरिष्ठ टीवी पत्रकार अनुपम त्रिवेदी ने कहा कि मीडिया क्षेत्र में चुनौतियाँ बढ़ने के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म ने नई संभावनाएँ भी उत्पन्न की हैं। अब पत्रकार के लिए किसी एक संस्थान से जुड़ना अनिवार्य नहीं रहा, बल्कि वह अपने व्यक्तिगत डिजिटल और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी सूचनाओं का प्रसार कर सकता है। उन्होंने गुणवत्ता के प्रश्न को रेखांकित करते हुए कहा कि भविष्य में यह संभव है कि टीवी समाचार प्रस्तुति से लेकर विश्लेषण और डिजाइनिंग तक के कार्य ‘रोबो पत्रकार’ संभालें।

दूरदर्शन के कार्यक्रम प्रमुख डॉ. अनिल भारती ने आकाशवाणी और दूरदर्शन के संदर्भ में नई मीडिया तकनीकों के प्रयोग तथा सोशल मीडिया की बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भविष्य का मीडिया आज के मीडिया से कई मायनों में भिन्न होगा—तकनीक और गैजेट्स की भूमिका बढ़ेगी, जबकि मानव हस्तक्षेप कई स्तरों पर सीमित हो सकता है। ऐसे में सूचनाओं का प्रभाव तो व्यापक होगा, लेकिन उनकी सत्यता और प्रमाणिकता एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आएगी।

विशेषज्ञ टिप्पणी में डॉ. ताहा सिद्दीकी ने मीडिया के अकादमिक पक्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीडिया प्रशिक्षण संस्थानों और मीडिया हाउसों के बीच अधिक निकटता आवश्यक है, अन्यथा अकादमिक जगत और व्यावहारिक मीडिया क्षेत्र के बीच दूरी बनी रहेगी। वरिष्ठ पत्रकार संजीव कंडवाल ने पिछले दो दशकों में मीडिया जगत में आए परिवर्तनों पर चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद सूचनाओं के प्रवाह में तेजी आई है, किंतु उनकी गुणवत्ता प्रभावित हुई है। अब सूचनाएँ प्रायः अफवाहों के रूप में भी सामने आती हैं, जिनके स्रोतों की पुष्टि करना कठिन होता जा रहा है।

चर्चा सत्र का संचालन कर रहे शिक्षाविद् एवं लेखक डॉ. सुशील उपाध्याय ने न्यूज इंडस्ट्री में एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) के बढ़ते प्रभाव और उससे उत्पन्न चुनौतियों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि एआई के बढ़ते दखल को रोकने के बजाय उसके साथ संतुलन स्थापित करना अधिक आवश्यक है। पुस्तक के सह-संपादक प्रो. योगेश कुमार योगी ने कहा कि गैजेट आधारित पत्रकारिता ने मीडिया के कई पारंपरिक स्तरों और अवरोधों को समाप्त कर दिया है। डिजिटल प्लेटफॉर्म सभी के लिए खुले हैं, किंतु इनका प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षण आवश्यक है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. भारती मिश्रा ने किया, जबकि स्वागत और आभार ज्ञापन दून पुस्तकालय के कार्यक्रम अधिकारी चंद्रशेखर तिवारी ने दिया। इस अवसर पर राधा रतूड़ी, मुख्य सूचना आयुक्त, पूर्व कुलपति डॉ. सुधा रानी पांडे, उत्तराखंड साहित्य भूषण सम्मान से सम्मानित कथाकार श्री जितेन ठाकुर, उच्च शिक्षा की पूर्व निदेशक डॉ. सविता मोहन, साहित्य गौरव सम्मान प्राप्त डॉ. सुधा जुगराण, शीशपाल गुसाईं, प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री अजय राणा, डॉ. संजय मोहन, विभूति भूषण भट्ट, अरविन्द शेखर, जितेन्द्र अथंवाल, सोमवारी लाल उनियाल, प्रेम पंचोली, रजनीश त्रिवेदी, जगमोहन मेंहदी रत्ता, भारत रावत, डॉ. डी.के. पाण्डे, शिव मोहन सिंह, प्रवीण भट्ट, डॉ. लालता प्रसाद, सुंदर सिंह बिष्ट, सहित अनेक विद्वान एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

Share1SendTweet1
Previous Post

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया

Next Post

उस स्वर्णयुग की स्वर्णिम आभा लुप्त हुई..

Related Posts

उत्तराखंड

उस स्वर्णयुग की स्वर्णिम आभा लुप्त हुई..

April 13, 2026
9
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम के मद्देनज़र गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड पहुंचकर तैयारियों का निरीक्षण किया

April 13, 2026
4
उत्तराखंड

वाणिज्य परिषद के तत्वाधान में विभिन्न परिषदीय कार्यकर्मों का आयोजन

April 13, 2026
22
उत्तराखंड

लच्छीवाला नेचर पार्क में जल संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

April 13, 2026
23
उत्तराखंड

आस्था और पर्यावरण दोनों संकट में

April 12, 2026
9
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा की तैयारियों में मौसम लगा रहा अड़ंगा

April 12, 2026
7

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67670 shares
    Share 27068 Tweet 16918
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45774 shares
    Share 18310 Tweet 11444
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38050 shares
    Share 15220 Tweet 9513
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37438 shares
    Share 14975 Tweet 9360
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37328 shares
    Share 14931 Tweet 9332

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

उस स्वर्णयुग की स्वर्णिम आभा लुप्त हुई..

April 13, 2026

रोबो जर्नलिस्ट के हाथ में होगा भविष्य का मीडिया

April 13, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.