• About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact
Uttarakhand Samachar
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल
No Result
View All Result
Uttarakhand Samachar
No Result
View All Result

महिला को ठिकाने लगाने वाले कथित प्रेमी को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार 

22/11/22
in उत्तराखंड, रुद्रप्रयाग
Reading Time: 2min read
510
SHARES
638
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
रिपोर्ट- सत्यपाल नेगी/रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग पुलिस ने तेजी दिखाते हुए लापता महिला एंव आरोपी व्यक्ति को किया गिरफदार, 20 नवम्बर.2022 को थाना अगस्त्यमुनि पर उतर्सू निवासी एक परिवार द्वारा शिकायत की गई कि उनके घर की एक बालिग महिला अपने घर से बिना बताए कहीं चले जाने के सम्बन्ध में गुमशुदगी क्रमांक 8/2022 धारा 365 आईपीसी पंजीकृत की गयी। परिजनों द्वारा थाना अगस्त्यमुनि पुलिस को बताया गया कि उनके द्वारा सभी नाते रिश्तेदारी में उसकी तलाशी कर ली गयी है, कुछ रिश्तेदारी में फोन के माध्यम से पूछा गया, जब कहीं कुछ पता नहीं चला तब थाने आए हैं।
गुमशुदगी दर्ज करने के उपरान्त विवेचना महिला सम्बन्धी अपराध होने के कारण महिला उपनिरीक्षक के सुपुर्द की गई तथा घटनाक्रम के सम्बन्ध में जनपद पुलिस के उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा महिला सम्बन्धी अपराध को देखते हुए गुमशुदा महिला की तलाशी एवं बरामदगी हेतु सम्बन्धित पर्यवेक्षण अधिकारी व थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग के पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी अगस्त्यमुनि के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गुमशुदा महिला की तलाश व बरामदगी हेतु नियुक्त की गई।महिला के मोबाइल सर्विलेंस व कॉल डिटेल के आधार पर महिला का एक व्यक्ति से लम्बी समयावधि से बातचीत होना पाया गया।
पुलिस द्वारा महिला की तलाश के साथ-साथ उक्त व्यक्ति की तलाशी भी प्रारम्भ की गयी।तलाश के दौरान उक्त व्यक्ति के मिलने पर पूछताछ की गई तो उसके द्वारा शुरुआत में उक्त महिला के सम्बन्ध में अनभिज्ञता प्रकट की गई, पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि उसकी महिला से काफी समय से बातचीत होती थी। उसके द्वारा बताया गया कि दिनांक 15.11.2022 को वह महिला बिना उसे बताए उसके पास मयाली आ गई थी। उसके द्वारा उसे वापस जाने के लिए कहा गया परन्तु महिला द्वारा कहा गया कि अब वह अपना घर छोड़ कर उसके पास आ गयी है और अब वापस नहीं जायेगी। इस व्यक्ति द्वारा महिला को काफी समझाने का प्रयास किया गया।
किन्तु जब वह नहीं मानी तो वह उसे दिनांक 17.11 2022 को अपनी स्कूटी पर बिठाकर घनसाली से आगे टेकरी रोड़ पर लाया जहां पर उन दोनों के द्वारा जहर पीने की बात हुई। महिला द्वारा जहर पी लिया गया तथा जहर पीने के कारण कुछ समय पश्चात उसकी मृत्यु हो गई। जब उसे पूर्ण रूप से महसूस हो गया कि उसकी मृत्यु हो गई है तो वह अपनी उसी स्कूटी से वापस मयाली आ गया और पूर्व की तरह ही अपने रोजमर्रा का काम करने लगा।उक्त व्यक्ति की निशानदेही पर गुमशुदा महिला का शव बरामद हो चुका है। बरामद शव की पहचान परिजनों द्वारा गुम हुई महिला के रूप में कर ली गयी है।
शव बरामद होने की सूचना सम्बन्धित थाना नई टिहरी को दी गई जिनके द्वारा मौके पर आकर पंचायतनामा की कार्यवाही की गई तथा शव को मृत्यु के स्पष्ट कारणों को जानने के लिए पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय नई टिहरी,भिजवाया गया है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा प्रकरण में उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार व्यक्ति का विवरण*
चन्द्रमोहन पुत्र बीरबल निवासी डडोली, मयाली, विकास खण्ड जखोली जिला रुद्रप्रयाग।(उम्र 36 वर्ष)
*मृतका का विवरण*
श्रीमती वन्दना देवी पत्नी महावीर निवासी उतर्सू,जनपद रुद्रप्रयाग (उम्र 33 वर्ष)
बताते चलें की अभियुक्त एवं गुमशुदा/मृतक महिला दोनों ही शादी-शुदा हैं तथा इनका अपना-अपना भरा पूरा परिवार भी है,दोनो एक दूसरे के साथ विगत 05-06 वर्षों से सम्पर्क में थे। इस प्रकार का घटनाक्रम जिससे कि 02 परिवारों की खुशियां मातम में बदल गयी हैं,अपने आप में एक सबक भी है कि भरा पूरा परिवार होने के बावजूद भी ऐसी नौबत क्यों आन पड़ी कि दोनों परिवार के अन्य सदस्यों की खुशियों पर हाल फिलहाल ग्रहण लग गया है।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस द्वारा उक्त घटना का अनावरण पुलिस को सूचना मिलने के उपरान्त 24 घंटे से कम समय में कर दिया गया है।
ReplyForward
Share204SendTweet128
Previous Post

कैबिनेट का निर्णयः उम्र कैद की सजा अब 14 साल की गई

Next Post

नाना ने दो साल के मासूम को बड़ियाठ से काट डाला

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, मिली मंजूरी महाबगढ़ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

August 4, 2026
6
उत्तराखंड

डोईवाला: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

August 4, 2026
17
उत्तराखंड

डोईवाला: सौंग नदी का अस्थायी सिंचाई बांध टूटा, 15 हजार से अधिक किसान प्रभावित

August 4, 2026
61
उत्तराखंड

ई-कचरे को रोज़गार के बेहतर अवसरों में बदलने पर ज़ोर

August 4, 2026
9
उत्तराखंड

स्वर्गीय सोबन सिंह जीना कुशल वक्ता, कूटनीतिज्ञ के अलावा पर्वतीय विकास के पैरोकार भी रहे

August 4, 2026
6
उत्तराखंड

पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन

August 4, 2026
5

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular Stories

  • चार जिलों के जिलाधिकारी बदले गए

    67716 shares
    Share 27086 Tweet 16929
  • डोईवाला : पुलिस,पीएसी व आईआरबी के जवानों का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण सम्पन्न

    45786 shares
    Share 18314 Tweet 11447
  • ऑपरेशन कामधेनु को सफल बनाये हेतु जनपद के अन्य विभागों से मांगा गया सहयोग

    38072 shares
    Share 15229 Tweet 9518
  •  ढहते घर, गिरती दीवारें, दिलों में खौफ… जोशीमठ ही नहीं

    37453 shares
    Share 14981 Tweet 9363
  • विकासखंड देवाल क्षेत्र की होनहार छात्रा ज्योति बिष्ट ने किया उत्तराखंड का नाम रोशन

    37370 shares
    Share 14948 Tweet 9343

Stay Connected

संपादक- शंकर सिंह भाटिया

पता- ग्राम एवं पोस्ट आफिस- नागल ज्वालापुर, डोईवाला, जनपद-देहरादून, पिन-248140

फ़ोन- 9837887384

ईमेल- shankar.bhatia25@gmail.com

 

Uttarakhand Samachar

उत्तराखंड समाचार डाॅट काम वेबसाइड 2015 से खासकर हिमालय क्षेत्र के समाचारों, सरोकारों को समर्पित एक समाचार पोर्टल है। इस पोर्टल के माध्यम से हम मध्य हिमालय क्षेत्र के गांवों, गाड़, गधेरों, शहरों, कस्बों और पर्यावरण की खबरों पर फोकस करते हैं। हमारी कोशिश है कि आपको इस वंचित क्षेत्र की छिपी हुई सूचनाएं पहुंचा सकें।
संपादक

Browse by Category

  • Bitcoin News
  • Education
  • अल्मोड़ा
  • अवर्गीकृत
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • उधमसिंह नगर
  • ऋषिकेश
  • कालसी
  • केदारनाथ
  • कोटद्वार
  • क्राइम
  • खेल
  • चकराता
  • चमोली
  • चम्पावत
  • जॉब
  • जोशीमठ
  • जौनसार
  • टिहरी
  • डोईवाला
  • दुनिया
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पर्यटन
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी गढ़वाल
  • बद्रीनाथ
  • बागेश्वर
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग
  • विकासनगर
  • वीडियो
  • संपादकीय
  • संस्कृति
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • साहिया
  • हरिद्वार
  • हेल्थ

Recent News

मुख्यमंत्री धामी की घोषणा, मिली मंजूरी महाबगढ़ मंदिर का होगा सौंदर्यीकरण

August 4, 2026

डोईवाला: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट को दी श्रद्धांजलि

August 4, 2026
  • About Us
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Terms & Conditions
  • Refund Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Contact

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधमसिंह नगर
    • देहरादून
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • संस्कृति
  • पर्यटन
    • यात्रा
  • दुनिया
  • वीडियो
    • मनोरंजन
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • हेल्थ
  • क्राइम
  • जॉब
  • खेल

© 2015-21 Uttarakhand Samachar - All Rights Reserved.